×

दिल्ली कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला PWD मंत्रालय, सीएम ने रखा वित्त विभाग

Delhi Cabinet: गुरुवार को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही छह अन्य मंत्रियों ने भी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के कुछ घंटों बाद, रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Feb 2025 5:07 PM IST (Updated on: 20 Feb 2025 9:08 PM IST)
दिल्ली कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला PWD मंत्रालय, सीएम ने रखा वित्त विभाग
X

Delhi Cabinet: गुरुवार को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही छह अन्य मंत्रियों ने भी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के कुछ घंटों बाद, रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं, साथ ही उनके पास सतर्कता और योजना विभाग भी हैं। इस विभागीय बंटवारे के बाद, दिल्ली के नए मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

दिल्ली कैबिनेट के विभागों का बंटवारा इस प्रकार हुआ:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए हैं। रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं।

वहीं, प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग सौंपे गए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, और प्लानिंग विभाग की जिम्मेदारी मिली है। रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, और सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग सौंपे गए हैं। जबकि डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story