×

Delhi Cabinet Meeting : रेखा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिये गये बड़े फैसले, दिल्ली में आयुष्मान योजना को मिली हरी झंडी

Delhi Cabinet Meeting: दिल्ली में गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Feb 2025 9:31 PM IST (Updated on: 20 Feb 2025 9:49 PM IST)
Delhi News
X

CM Rekha Gupta with her Cabinet (Photo: Social Media)

Delhi Cabinet Meeting: दिल्ली में गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें आयुष्मान योजना को मंजूरी और दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग की 14 रिपोर्ट पेश करने की स्वीकृति शामिल है।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे पहले की आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक रखा था। इस योजना के तहत दिल्ली के पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें से 5 लाख रुपये का हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कैग की सभी 14 लंबित रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकार ने रोके रखा था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए जल्द ही क्राइटेरिया तय किया जाएगा, साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर भी फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। मंत्रीमंडल में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंद्र इंद्राज सिंह, पंकज कुमार सिंह और कपिल मिश्रा शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ वासुदेव घाट पर यमुना नदी की आरती की, जिससे उनकी सरकार के सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव का संदेश भी दिया गया।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story