×

फॉग का तीसरा दिनः कई ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, यात्री परेशान

By
Published on: 2 Dec 2016 5:16 AM
फॉग का तीसरा दिनः कई ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, यात्री परेशान
X

नई दिल्ली: शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाके में ठंढ जारी है। दिसंबर शुरू हो चुका है और ठंढ ने भी दस्तक दे दी है। कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार को रोक दिया है। भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

कोहरे की वजह से चारों तरफ धुंध है इस वजह से कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। दिल्ली से दूसरों राज्यों को जाने वाली 12 ट्रेने कोहरे के चलते प्रभावित हैं। इनके समय में परिवर्तन किए गए हैं। वहीं दिल्ली से जाने व आने वाली 70 ट्रेने लेट चल रही हैं।

गुरुग्राम में घने कोहरे के चलते 9:30 बजे 16 ट्रेने 2 से 5 घंटे की देरी से पहुंची। इनमे अहमदाबाद दिल्ली, राजकोट अजमेर निज्मुदीन, जयपुर सराय रोहिल्ला, दिल्ली रेवाड़ी, बरेली भुज, मेरठ नई दिल्ली, इंटरसिटी, कालिंदी कुंज, डबल डेकर, जनता, बीकानेर, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, ये ट्रेने 9:40 तक 3 घंटे देरी से चल रही हैं।

आगे की स्‍लाइड में पढ़ें क्‍या हुआ था एक दिसंबर को...

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा

यमुना एक्‍सपेस वे पर वाहनों की टक्‍कर में दो लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा हैै कि कोहरे के चलते दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए हैंं इसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।

कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट बंद

दिल्ली एयरपोर्ट पर फॉग के चलते अस्थाई रूप से सेवाएं रोक दी गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो 3 दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी क्योंकि न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

ये ट्रेने हुईं लेट

घने कोहरे ने राजधानी दिल्ली से चलने वाली शहीद एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, ब्रह्म्पुत्र मेल, वैशाली एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पूर्वी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अम्रपाली एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एकस्प्रेस, मगध एक्सप्रेस समेत कुल 40 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हो गईं हैं।

ये फ्लाइट्स हुईं लेट

कोहरे से 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 10 घरेलू उड़ानें लेट हुईं हैं जबकि 1 उड़ान रद्द कर दी गई है। बुधवार को ही दिल्ली एनसीआर में ठंड अचानक बढ़ गई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली और उसके आसपास के इलाक़ों में तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है।घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!