×

'कभी भी बाढ़ आ सकती है, दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा', यमुना के बढ़ते जलस्तर पर CM केजरीवाल का शाह को चिट्ठी

Delhi Floods News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर पर चिंता जताई है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है। केजरीवाल ने दिल्ली में होने वाले G20 समिट का भी हवाला दिया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 12 July 2023 12:07 PM GMT (Updated on: 12 July 2023 12:26 PM GMT)
कभी भी बाढ़ आ सकती है, दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा, यमुना के बढ़ते जलस्तर पर CM केजरीवाल का शाह को चिट्ठी
X
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Social Media)

Delhi Flood News: भारत के कई राज्यों खासकर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अब तक के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (12 जुलाई) को यमुना के रिकॉर्ड जलस्तर पर पहुंचने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर उनसे दखल देने को कहा है।

गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने राजधानी में आगामी दिनों में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन का भी हवाला दिया। गौरतलब है कि, इस वक़्त यमुना का पानी 207.55 मीटर पर बह रहा है। इससे पहले, 45 साल पहले यानी 1978 में यह 207.49 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। यमुना के जलस्तर में हुए इस अप्रत्याशित इजाफे के कारण यहां नदी किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गयी है। शहर के निचले इलाकों और तमाम बाजार भी पानी से लबालब हैं।

...तो दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा, 'हथिनीकुंड (Hathnikund) से लगातार पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए हथिनीकुंड बैराज से सीमित स्तर पर पानी छोड़ा जाए। ताकि, यमुना का जलस्तर अब और ना बढ़ें। केजरीवाल का कहना है कि सेंट्रल वाटर कमीशन (Central Water Commission) के अनुसार, 'बुधवार (12 जुलाई) रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर होगा। दिल्ली में सितंबर में G 20 शिखर सम्मेलन होना है। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ आयी तो ये दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story