TRENDING TAGS :
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony : वासुदेव घाट पर यमुना आरती शुरू, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सभी मंत्रियों समेत मौजूद
Rekha Gupta Oath Ceremony : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में आज सीएम पद की शपथ ली है। 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम हैं। वहीं सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। रामलीला मैदान दोपहर 12:30 बजे के बाद उनका राजतिलक होना है। बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम आगे थे लेकिन अंत में रेखा गुप्ता को ही विधायक दलों ने बतौर सीएम चुना। अब रेखा गुप्ता आज शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं हैं। आज रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता के अलावा 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
Live Updates
- 20 Feb 2025 8:03 AM IST
इन 6 विधायकों का भी होगा शपथ ग्रहण
Delhi New CM Oath: आज रेखा गुप्ता के अलावा दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
- 20 Feb 2025 7:57 AM IST
दोपहर 12.35 बजे रेखा गुप्ता लेंगी शपथ
Rekha Gupta Oath live: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज दोपहर 12.35 बजे रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। इनके शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत केंद्र के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
- 20 Feb 2025 7:54 AM IST
रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम होंगी
Rekha Gupta Oath Ceremony: रामलीला मैदान में आज रेखा गुप्ता का राजतिलक होगा। 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम होंगी। रेखा दिल्ली की शालीमार बाग सीट चुनाव जीतकर आई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है।