TRENDING TAGS :
Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल पर फायर हुये सीएम योगी, बोले- यमुना को बना दिया सीवर, यूपी वालों को हो रही परेशानी
Delhi Assembly Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में यमुना नदी की खराब हालत को लेकर दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
CM Yogi Adityanath (Photo: Social Media)
Delhi Assembly Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यमुना नदी की खराब हालत को लेकर दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
योगी ने कहा, "जब मैं गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आ रहा था, तो यमुना जी से सीवर जैसी बदबू आ रही थी। यह वही यमुना है, जो कभी हमारी आस्था का प्रतीक थी, और अब उसे इस हालत में पहुंचा दिया गया है।" योगी ने कहा कि यमुना नदी की स्थिति दिल्ली में AAP सरकार की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में AAP ने पिछले 10 वर्षों में जो स्थिति बनाई है, उसका खामियाजा मथुरा, वृंदावन, आगरा और वहां आने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।" उनका कहना था कि दिल्ली सरकार की नीतियों का असर अब उत्तर प्रदेश के उन शहरों पर पड़ रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। सीएम योगी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की नीतियों के कारण यमुना नदी की पवित्रता को नुकसान पहुंचा है और अब यह नदी एक सीवर जैसी स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।