TRENDING TAGS :
Delhi Election Result 2025: कौन हैं रविन्द्र सिंह नेगी, जिसने सोशल मीडिया पर राज करने वाले 'अवध ओझा' को दी करारी मात
Delhi Election Result 2025: पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रविन्द्र सिंह नेगी ने आप उम्मीदवार और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व शिक्षक अवध ओझा को हराया है। उन्होंने ओझा को 28 हजार से ज्यादा मतों से मात दिया है।
Delhi Election Result 2025: दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जाने माने शिक्षक अवध ओझा चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार रविन्द्र सिंह नेगी ने करारी हार हराया है। 25 हजार से ज्यादा वोटों से अवध ओझा को शिकस्त मिली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को वोट पड़े थे। आज सभी सीटों के लिए मतो की गणना हुई है। पटपड़गंज विधानसभा की बात करें तो इस सीट पर कुल नौ उम्मीदवार ने भाग्य आजमाया था। लेकिन असली मुकाबला आप और बीजेपी के उम्मीदवारों के बीच थी।
28072 वोटों से हारे अवध ओझा
चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर 13 राउंड में मतों की गिनती हुई। जिसमें बीजेपी के रविन्द्र सिंह नेगी ने अवध ओझा को 28072 मतों से हराया है। नेगी को कुल 74060 मिले। इसके साथ इस पर वो सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार बने। जबकि आप के अवध ओझा 45988 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं कांग्रेस के अनिल कुमार 16549 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
अवध ओझा कौन है
बता दें कि अवध ओझा दिल्ली में सिविल सेवा की परिक्षाओं के लिए कोचिंग चलाते हैं। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मूलत: रहने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वह पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्हें कुल 45988 वोट मिले हैं।
रविंद्र सिंह नेगी कौन है
रविंदर नेगी बीजेपी नेता हैं। नेगी ने पिछले चुनाव में मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट पर कड़ी टक्कर दी थी। नजदीकि मुकाबले में सिसोदिया इस सीट पर चुनाव जीत पाए थे। हालांकि इस बार सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रविंद्र सिंह नेगी विनोद नगर से बीजेपी के पार्षद हैं।
मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं नेगी
विनोद नगर वार्ड पटपड़गंज विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है। रविंद्र नेगी पटपड़गंज इलाके के चर्चित नाम हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में सिसोदिया को कड़ी टक्कर देकर वो राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रह चुके हैं। रविंद्र सिंह नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।