×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Delhi Famous Market: दिल्ली का सबसे फेमस संडे बाजार, इतने सस्ते सामान दाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Delhi Famous Market: दिल्ली में देश के अलग-अलग कोनों से लोग शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यहां हर रविवार को लगने वाले कुछ बाजारों में आप बड़े ही कम दाम में बेहतरीन सामान खरीद सकते हैं।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 28 Jun 2022 7:57 AM GMT
Delhi Famous Market
X

Delhi Famous Market (Image Credit : Social Media)

Delhi Famous Sunday Market : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) कई ऐतिहासिक इमारतों समेत बहुत सी चीजों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। राजधानी दिल्ली का नाम देश के कुछ सबसे मशहूर बाजारों में से भी गिना जाता है। यहां बहुत से ऐसे मार्केट हैं जहां आपको देश भर में सबसे सस्ते दाम में सामान मिल जाता है। इन जगहों पर शॉपिंग करने के लिए दिल्ली के आसपास के राज्यों समेत देश के अलग-अलग छोर से भी लोग आते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ ऐसे ही सबसे सस्ते और फेमस बाजारों के बारे में यह बाजार सिर्फ रविवार को ही खुलते हैं-

तिब्बती बाजार (Tibetan Market)

दिल्ली के सस्ते बाजार की जब भी बात होती है तो तिब्बती बाजार का नाम जरूर गिना जाता है। कनॉट प्लेस से थोड़ी दूरी पर स्थित तिब्बती बाजार में आपको बहुत सी वेराइटी की सामान बड़े ही सस्ते दर पर और आसानी से मिल जाएगी यहां हर संडे भारी संख्या में लोग शॉपिंग करने आते हैं।

तिब्बती बाजार (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

दरियागंज बुक मार्केट (Daryaganj Book Market)

दरियागंज बुक मार्केट का नाम राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां आपको किताबों बड़े ही सस्ते दर पर अच्छी-अच्छी किताबों का कलेक्शन मिल जाएगा। बता दें हर रविवार को यहां भारी संख्या में किताब विक्रेता सड़कों के दोनों किनारे अपनी दुकान लगा लेते हैं और भारी संख्या में यहां आकर लोग किताबों की शॉपिंग करते हैं।

दरियागंज बुक मार्केट (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

सरोजिनी नगर बाजार (Sarojini Nagar Market)

सरोजिनी नगर बाजार दिल्ली के कुछ सबसे सस्ते बाजारों में से एक है। यहां आप बडे ही कम दाम में बहुत सारे सामानों का शॉपिंग कर सकते हैं। सरोजनी नगर बाजार सबसे ज्यादा कपड़ों के कलेक्शन के लिए फेमस है यहां कम दाम में आपको ट्रेंड में रहने वाले ड्रेस मिल जाते हैं।

सरोजिनी नगर बाजार (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

महिला बाजार (Mahila Market)

अजमेरी गेट के पास लगने वाला महिला बाजार भी दिल्ली के कुछ सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। बता दें साल 2008 में इस बाजार की शुरुआत महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए की गई थी। यह बाजार रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगा रखता है। यहां आप रोजमर्रा की कई सामानों समेत जूते, कपड़ों जैसे सामानों का भी कम दाम पर खरीदारी कर सकते हैं।

महिला बाजार (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

करोल बाग बाजार (Karol Bagh Market)

दिल्ली के करोलबाग इलाके में स्थित यह बाजार फुटवियर शॉपिंग के लिए बहुत ज्यादा मशहूर है। यहां आप बड़े ही सस्ते दर पर नए जमाने के अच्छे डिजाइन वाले सैंडल चप्पल और जूते मिल जाते हैं। हर रविवार भारी संख्या में लोग करोल बाग बाजार में शॉपिंग करने के लिए आते हैं।

करोल बाग बाजार (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

खान मार्केट (Khan Market)

दिल्ली का खान मार्केट ब्रांडेड चीजों की शॉपिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर है हर रविवार को खुलने वाले बाजार में भारी संख्या में लोग ब्रांडेड चीजें खरीदने खान मार्केट आते हैं। बता दें इस इलाके में कई अच्छे रेस्टोरेंट्स भी हैं जहां जाकर आप अपना संडे अच्छे तरह से इंजॉय कर सकते हैं।

खान मार्केट (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)


Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story