×

Delhi: जानलेवा बारिश से UP-बिहार के तीन मजदूरों की मौत, ढह गया था वसंत विहार में बिल्डिंग का बेसमेंट

Delhi News: शनिवार सुबह राहत बचाव कार्य के बीच मलबे से तीन मजदूरों के शवों को बाहर निकाल गया है। आगे की कार्यवाही के लिए इन शवों को सफदरजंग अस्पताल भेज गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Jun 2024 6:15 AM GMT
Delhi News
X

Delhi News (सोशल मीडिया) 

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को भीषण बारिश के बीच वसंत विहार में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट भराभरकर गिर गया था। इसमें तीन लोग दब गए थे, जोकि काम कर रहे मजदूर थे। एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड और पुलिस टीम बीते कल से राहत बचाव का कार्य शुरू करते हुए कई घंटों बाद शनिवार को तीन मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि उनकी मौत हो चुकी थी। दिल्ली पुलिस ने तीनों शव को सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दिया है। इससे पहले शनिवार सुबह राहत बचाव की टीम ने एक मजदूर का शव निकाला था। अधिकांश मृतक मजदूर बिहार और यूपी के रहने वाले हैं।

यूपी-बिहार के रहने वाले थे मजदूर

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताय कि, वर्षा की वजह से कारण वसंत विहार इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढहने से तीन मजदूरों की मौत हुई है। शनिवार सुबह राहत बचाव कार्य के बीच मलबे से तीन मजदूरों के शवों को बाहर निकाल गया है। आगे की कार्यवाही के लिए इन शवों को सफदरजंग अस्पताल भेज गया है। तीन शवों की पहचान हो गई है। एक मृतक का नाम संतोष कुमार यादव (19) और दूसरे के नाम संतोष (38) है, जबकि तीसरे नाम दयाराम है। दयाराम यूपी के झांसी के रहने वाले थे, जबकि संतोष बिहार के अररिया और दूसरा संतोष बिहार के सुपौल का रहने वाला था। यह तीनों से यहां पर शटरिंग लगाने का काम करते थे।

ऐसे निकाले गए तीनों के शव, अभियान जारी

अधिकारी ने बताया कि गिरा मलबा हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। शवों को निकालने के लिए नींव के गड्ढे से पानी निकाला गया, तब जाकर तीनों के शव बाहर निकाले गए। हालांकि मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चल रहा है। राहत बचाव के काम में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी है।

जानिए कल कैसे हुआ था हादसा?

इससे पहले दिल्ली फायर की टीम ने शनिवार सुबह एक मजदूर के शव को निकाला था। शुक्रवार एनडीआरएफ की टीम ने एक मजदूर का शव को निकाल लिया था। बता दें कि शुक्रवार तड़के दिल्ली में हुई भारी बारिश से वसंत विहार इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढह गया था। बेसमेंट में पानी भरने की वजह से काम कर रहे मजदूर लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड और पुलिस टीम की राहत बचाव का अभियान शुरू किया। अब तक तीन मजदूरों की शव बाहर निकाल गए हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story