×

Delhi Flood Update: खतरे में पूरी दिल्ली, अगर बारिश हुई तेज तो मचेगा हाहाकार

Delhi Flood Update: मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है और जो इलाके जलजमाव से मुक्त हुए हैं, वहां फिर से वहीं स्थिति पैदा हो सकती है।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 July 2023 5:11 AM GMT
Delhi Flood Update: खतरे में पूरी दिल्ली, अगर बारिश हुई तेज तो मचेगा हाहाकार
X
Delhi Flood Update (photo: social media)

Delhi Flood Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आज यानी बुधवार सुबह 9 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.60 मीटर पर था। जबकि डेंजर मार्क 205.33 है। इस बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने दिल्लीवासियों और सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है और जो इलाके जलजमाव से मुक्त हुए हैं, वहां फिर से वहीं स्थिति पैदा हो सकती है।

हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यमुना का वॉटर लेवल तेजी से नीचे जा रहा है और कुछ समय में ये खतने के निशाने से नीचे चला जाएगा। सरकार ने बाढ़ प्रभावितों से अपील की है कि फिलहाल वे राहत शिविरों में ही रहें, अभी कुछ दिन और वापस अपने घर न जाएं। सरकार ने लोगों से यमुना किनारे न जाने की अपील की है।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम ?

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर मौसम की जो भविष्यवाणी की है, वो अच्छी नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते राजधानी में बारिश होती रहेगी। आज यानी बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कल यानी मंगलवार 18 जुलाई को भी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई थी। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

दिल्ली के कई इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। ऐसे में अगर फिर से बारिश जोर पकड़ती है तो शहर में हालात भयानक हो जाएंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पानी में डूबे राजघाट का ट्रैक्टर से निरीक्षण किया। यमुना बाजार की कई कॉलोनियां बाढ़ में डूबी हुई हैं। ऐसे में बारिश से शहर में हाहाकार मच सकता है।

दिल्ली के लोगों के सामने नई टेंशन

बाढ़ से परेशान दिल्ली के लोगों के सामने एक नई टेंशन खड़ी हो गई है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद लगातार घरों और मोहल्लों से जहरीले सांप निकल रहे हैं। जिसे लेकर लोगों में खौफ है। लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर सरकार ने एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम गठित करने का निर्णय लिया है। जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर सांपों से संबंधित चिंताओं को दूर करेगी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story