TRENDING TAGS :
Delhi Floods: 'सेवा नहीं तो टोल नहीं...'! CJI ने लगाई NHAI को फटकार – खराब सड़क पर क्यों वसूला जा रहा टोल?
Delhi Floods Traffic Jams: दिल्ली में लगातार हो रही भारी वर्षा से हर कोई त्रस्त है। जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या पर मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। NHAI की ओर से टोल वसूली के बावजूद सेवाएं न मिलने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।
Delhi Floods Traffic Jams
Delhi Floods Traffic Jams: इस वक़्त दिल्ली में भारी दिल्ली से आमजान अस्त-व्यस्त हो गयी है। किस तरह के हालात बन गए हैं ये बात भी किसी से छिपी नहीं है। दिल्ली लगातार खबरें भी सामने आ रही हैं कि किस तरीके से सड़कों पर पानी भरता जा रहा है। जलभराव के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
वैसे ये कोई नई बात नहीं है। हालांकि इस मामले पर अब मुख्य न्यायाधीश BR गवई ने भी अपनी बात रखी है, NHAI के एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों से टोल तो लेते हैं लेकिन सेवाएं नहीं देते हैं। दिल्ली में दो घंटे वर्षा के बाद पूरा शहर त्रस्त हो जाता है।
वर्षा के कारण दिल्ली के हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। CJI ने कहा देश की राजधानी है दिल्ली... केवल दो घंटे वर्षा में पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो जाता। पूरा तटीय क्षेत्र मानसून में तो बहुत दिक्कतों से गुज़रता है। हम हर बात पर विचार करेंगे, आदेश सुरक्षित किया।
टोल तो लेते हैं लेकिन सेवाएं प्रदान नहीं करते - CJI
CJI BR गवई ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान वर्षा में बने दिल्ली के ऐसे हालातों पर चिंता जताई है। BR गवई ने NHAI से कहा था कि आप लोगों से टोल तो लेते हैं लेकिन सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण पूरा होने से पहले टोल वसूलने पर जमकर फटकार लगाई थी। कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि जब सड़क की हालत नाजुक है और निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है तो क्यों टोल टैक्स वसूला जा रहा है।
किस मामले पर हुई थी सुनवाई
केरल हाईकोर्ट की ओर से ये फैसला सुनाया गया था कि 4 सप्ताह के लिए टोल वसूली स्थगित की जाए। ये आदेश कोर्ट ने इस आधार पर दिया था कि एडापल्ली-मन्नुथी मार्ग का कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया है और निर्माण कार्यों में हुई देरी की वजह से उस पर भयंकर यातायात जाम लग रहा है। इससे लोगों गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब 1 महीने तक के टोल वसूली रोकी जाए।


