×

Traffic Jam in Delhi: दिल्ली वालों इन रास्तों पर बिल्कुल न जाएं, बंद रहेंगे ये रूट्स

Delhi Traffic Jam Today: आज भारत के 15 वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस ने लोगों से इन रास्तों पर न जाने की हिदायत दी है।

Vidushi Mishra
Published on: 25 July 2022 4:37 AM GMT
heavy traffic jam in delhi today
X

दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम (फोटो-सोशल मीडिया)

Heavy Traffic Jam in Delhi: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(Droupadi Murmu) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारत के 15 वें राष्ट्रपति के पद के शपथ ग्रहण करेंगी। राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से आज पूरी दिल्ली में सुबह से ही जगह-जगह भीषण जाम देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से कई रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। इस बारे में दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की थी। साथ ही पुलिस ने दिल्ली वासियों से शपथ ग्रहण को देखते हुए कई रास्तों पर न जाने की हिदायत दी थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक सिस्टम के काफी अच्छे इंतेजामात किए हैं।

आज भारत के 15 वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस ने लोगों से इन रास्तों पर न जाने की हिदायत दी है। जिसमें सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य, तीन मूर्ति मार्ग, गोल चक्कर तीन मूर्ति, अकबर रोड, गोल मेथी, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के कामराज मार्ग पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो सके।

इन रास्तों के अलावा सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेल भवन, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग और गुरुद्वारा राकबगंज रोड, पटेल चौक, रायसीना रोड, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर भी जाने से दिल्ली पुलिस ने मना किया है।

राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने बीते दिन कहा था कि सोमवार को राष्ट्रपति के शपथ समारोह की वजह से लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरस्त बनाए रखने के लिए खासा इंतजाम किए गए हैं।

साथ ही केंद्र सरकार के सभी विभागों और मंत्रालय को जारी किए गए आदेश में ये भी कहा है कि 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में होगा।

शपथ ग्रहण के दिन बंद रहेंगे ये ऑफिस

नई दिल्ली में आज शपथ ग्रहण समारोह के चलते कार्मिक मंत्रालय ने कुछ सरकारी ऑफिसों के आंशिक तौर पर बंद रखने का आदेश दिया है। जबकि आज संसद का निर्माण कार्य भी शपथ ग्रहण के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये ऑफिस सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक रहेंगे बंद

साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, संचर भवन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया बिल्डिंग, सेना भवन, वायू भवन, उद्योग भवन


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story