×

Delhi Hit & Run Case: ये हैं कंझावला कांड के सभी गुनाहगार, जिन्होंने 12 KM तक घसीटा युवती की बॉडी

Delhi Hit & Run Case: दिल्ली के बाहरी इलाके सुल्तानपुरी के कंझावला में देश को हिलाकर रख देने वाली वारदात सामने आई है। इस कांड के सभी आरोपियों की पहचान उजागर कर दी गई है।

aman
Written By aman
Published on: 3 Jan 2023 1:02 AM GMT (Updated on: 3 Jan 2023 2:13 AM GMT)
Delhi Hit & Run Case:
X

ये हैं कंझावला कांड के गुनाहगार (Social Media)

Delhi Hit & Run Case: दिल्ली के बाहरी इलाके सुल्तानपुरी के कंझावला में देश को हिलाकर रख देने वाली वारदात सामने आई है। कंझावला कांड (Delhi Kanjhawala Case) जहां दिल्ली पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की अपनी-अपनी कहानी है, वहीं परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस कार हादसे (Road Accident) के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। अदालत में पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। इस बीच पांचों आरोपियों की पहचान उजागर हुई है।

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पांच आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि, क्राइम सीक्वेंस (Crime Sequence) की जांच तथा अन्य सबूतों को इकट्ठा करने के लिए 5 दिन की रिमांड मांगी गई थी। मगर, उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है। इसी क्रम में पुलिस ने ये भी बताया कि, पांचों की पहचान हो चुकी है।

ये हैं कंझावला कांड के गुनाहगार?

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि कंझावला कांड के पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दीपक खन्ना (Deepak Khanna) नामक शख्स कार चला रहा था। दीपक खन्ना ग्रामीण सेवा में कार्यरत है। इसके अलावा कार में अमित खन्ना (Amit Khanna), कृष्ण (Krishna), मनोज (Manoj) और मिथुन (Mithun) सवार थे। सीसीटीवी फुटेज तथा डिजिटल सबूत की टाइमलाइन बनाई जाएगी। जिसके आधार पर पता किया जाएगा कि हादसे के वक्त आरोपी कहां से आए थे और कहां जा रहे थे? लड़की को धक्का मारने और घसीटे जाने के बारे में पुलिस ने बताया कि लड़की की बॉडी कार में फंस गई थी। जो कर के साथ 10 से 12 किमी तक घिसटता गया था। एक जगह मोड़ पर लड़की की बॉडी सड़क पर गिर गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाएगा।

सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त

मृतका के परिजन पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी पुलिस पर उंगलियां उठायी हैं। मृतक लड़की के परिवार वालों ने पुलिस की कार्रवाई को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा, कि इनकी बेटी के साथ गलत हुआ है उनका कहना है कि रेप के बाद उनकी बेटी का मर्डर हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कर सवार सभी 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार भी जब्त कर ली गई है। फ़िलहाल सभी 3 दिनों की पुलिस कस्टडी में रहेंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story