TRENDING TAGS :
Flights-Trains Delay Today: कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें चल रही घंटों लेट, देखें लिस्ट
Flights-Trains Delay Today: घना कोहरा और कम दृश्यता के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
Flights-Trains Delay Today (Pic: Social Media)
Flights-Trains Delay Today: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में आज, 18 जनवरी को विजिबिलिटी बेहद कम है। राष्ट्रीय राजधानी घने कोहरे की आगोश में है। कोहरे से यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे की स्थिति और कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानें विलंबित हुईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट् और ट्रेनों में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये फ्लाइट चल रही लेट
मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली आने और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हैं. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर से जाने वाली जबलपुर-बिलासपुर, धर्मशाला चंडीगढ़, गुवाहाटी, बेंगलुरू-हैदराबाद विमान सेवाएं कोहरे के कारण प्रभावित हैं। ये सभी अपने समय से लेट हैं। एक यात्री ने बताया, "यात्रियों को इस मौसम में कोहरे के कारण काफी परेशानी होती है। ठंड के कारण भी हमे परेशानी हो रही है।
ये ट्रेनें अपने नियत समय से चल रहीं लेट
वहीं, दिल्ली आने और दिल्ली से कई राज्यों को जाने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही है। जिनमें 02563-बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, 15658-कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, 20805 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, 14013 सुल्तानपुर-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, 12447-मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल हैं। ये सभी ट्रेन अपने नियत समय से 1.30 घंटे से लेकर 4 घंटे तक लेट चल रही हैं।
बता दें कि दिल्ली में आज 18 जनवरी को भी शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। सर्द हवाओं के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाये हुए हैं। हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है।