×

जगह-जगह जलभराव से लेकर गढ्ढों में गिरी कारों तक...पहली बारिश में दिल्ली बेहाल, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

Heavy Rain in Delhi: पहली ही बारिश में दिल्ली बेहाल हो गई। लोग परेशान हो गए। गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में कई घंटों से जमा लगा हुआ है और आने जाने वाले लोग जमा में फंसे हुए हैं।

Viren Singh
Published on: 28 Jun 2024 6:58 AM GMT (Updated on: 28 Jun 2024 8:45 AM GMT)
Heavy Rain in Delhi
X

Heavy Rain in Delhi (Newstrack)

Heavy Rain in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून से दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों से दिल्ली एनसीआर में जबदस्त बारिश देखने को मिली है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को दिल्ली में बदरा जमकर बरसे, इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली गई है और सभी ने बारिश का जमकर लुफ्त भी उठाया, लेकिन लगातार कई घंटों की बारिश के बाद राजधानी दिल्ली का जो हाल दिखाई दिया है, उससे विकास की सारे बातें ऐसी लग रही थीं कि मानों दिल्ली में सारा विकास कागजों पर हुआ हो। हर तरफ जलभराव, कई जगहों पर सड़कें धस गईं, जिसमें कारें फंसी हुईं दिखाई दी। दिल्ली के निचली इलाकों में कई फीट पानी भर गया।

दिल्ली की विकास की कसमें खाने वाले लोगों अर्थात मंत्रियों और सांसदों के घरों तक पानी घूस गया। पहली ही बारिश में दिल्ली बेहाल हो गई। लोग परेशान हो गए। गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में कई घंटों से जमा लगा हुआ है और आने जाने वाले लोग जमा में फंसे हुए हैं। देखिए तस्वीरों से दिल्ली की पहली बारिश का बेहाल दृश्य।

मिंटो ब्रिज के नीचे भरा 10 फुट पानी

राजधानी दिल्ली में आज हुई लगातार बारिश हर बार की तरह इस बार भी मिंटो ब्रिज का नजारा बदला हुआ दिखाई दिया। ब्रिज के नीचे कई 10 फुट पानी भरा गया। इस दोनों तरफ का यातायात बंद हुआ गया।

भीषण बारिश से दिल्ली के मिंटो ब्रिज ने नीचे भरा पानी

सत्यवती कॉलोनी पानी में डूबी

दिल्ली में आज हुई बारिश कई इलाकों की कॉलोनियों में पानी भरा गया है। कई जगहों पर कई फीट पानी भर गया है। ऐसा नहीं नजरा कुछ अशोक विहार के सत्यवती कॉलोनी का है, जो बारिश की वजह से पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई है। भाजपा का आरोप है कि लोग आप विधायक को कॉल किया, लेकिन उनका फोन बंद है।

सत्यवती कॉलोनी में भीषण बारिश के भरा दो दो फीट पानी

आजाद मार्केट के अंडर पास भरा कई फीट पानी

बारिश से आजाद मार्केट का अंडर पास में पानी भरा गया है। बीच में एक बस फंस गई है। दोनों तरफ का आवागमन बंद हो गया है।

जोरदार बारिश से दिल्ली के आजाद मार्केट के अंडर पास के नीचे पानी भर गया

जंगपुरा में फटा नाला

दिल्ली में बारिश से जंगपुरा की स्थिति खराब हो गई है। यहां पर कई जगहों पर पानी भर गया है। वाहन कई फीट तक पानी डूब गए है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जंगपुरा ब्लाक एक में कई फीट तक पानी भरा गया, यहां पर एक कार पानी में डूबी गई। बताया गया है कि यहां नाला फट गया है, जिससे कई जगहों पर पानी घर गया है।

जंगपुरा ब्लॉक ए में कई फीट पानी भरा गया है। एक कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई दिखाई दी

अंडरपास में भरा पानी

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र का अंडर पास हुआ बंद

दिल्ली में हुई बारिश से वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र अंडरपास में पूरा पानी भर गया है। इससे दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया है।

बेहाल दिल्ली पर भाजपा ने कसा आप पर तंज

बारिश से बेहाल हुई दिल्ली पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि हमारे पास लोक निर्माण विभाग, जलबोर्ड एवं नगर निगम से काम कराने की सत्ता नही है, फिर भी हमने निर्देश दिये हैं कि आज से पूरे मानसून के दौरान हमारे सभी सांसद, विधायक, पार्षद, एन.डी.एम.सी. एवं दिल्ली कैंट बोर्ड सदस्य सड़क पर रहकर जलजमाव को साफ कराते रहें। सचदेवा ने कहा है की खेदपूर्ण है आज जब दिल्ली संकट में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है, सड़के धंसे से हादसे हो रहे हैं, तब दिल्ली सरकार के मंत्री एवं दिल्ली की महापौर नदारद हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story