×

Delhi Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान पंचायत आज, इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Kisan Mahapanchayat: यह महापंचायत किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा का दावा है 'किसान महापंचायत' में देश भर से लाखों किसान आ रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 20 March 2023 9:33 AM GMT
Delhi Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान पंचायत आज, इन रास्तों पर जाने से बचें
X
Delhi Kisan Mahapanchayat (Pic: Social Media)

Delhi Kisan Mahapanchayat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी कि सोमवार 20 मार्च को एक किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह महापंचायत किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा का दावा है 'किसान महापंचायत' में देश भर से लाखों किसान आ रहे हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर साढे चार बजे तक किसान महापंचायत करेंगे।

जानें किसान क्यों कर रहे हैं महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया है कि मोदी सरकार 9 दिसंबर 2021 को दिए गए लिखित आश्वासन को पूरा करें। साथ ही देश के किसानों के सामने बढ़ते संकट को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए। मोर्चा ने एमएसपी पर गठित समिति को किसानों की मांग के विपरीत बताते हुए भंग करने की मांग की। इसके अलावा किसानों को पेंशन देने, कर्ज माफ करने, गांवों में सभी घरों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजा देने और संयुक्त संसदीय समिति को भेजे गए बिजली संशोधन विधेयक-2022 को वापस लेने की मांग की है।

हजारों किसान बसों व अन्य निजी वाहनों से भी यहां पहुंचेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली की बॉर्डर्स से लेकर रामलीला मैदान तक जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। रामलीला मैदान के आस-पास ट्रैफिक के भी प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को आगाह किया है।

इन रास्तों पर जानें से बचें

खासकर नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट बस अड्डा और एलएनजेपी व कस्तूरबा हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, दरियागंज, पहाड़गंज, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस और इंडिया गेट समेत आस-पास के कई अन्य इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने फिल्हाल इन रास्तों पर कोई रोक नहीं लगाई है। हालात को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस यहां पर यातायात के रास्तों में बदलाव कर सकती है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story