×

Delhi MCD Alderman: दिल्ली नगर निगम में LG ने 10 पार्षद किए मनोनीत, जानें क्यों अहम माना जा रहा है ये फैसला?

Delhi MCD Alderman: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने नगर निगम में 10 पार्षदों को मनोनीत किया है। इसे जोन के चुनाव के नजरिये से काफी अहम माना जा रहा है। जानें क्यों?

aman
Written By aman
Published on: 4 Jan 2023 4:41 PM GMT (Updated on: 4 Jan 2023 4:47 PM GMT)
MCD Alderman
X

Delhi LG Vinay Kumar Saxena (Social Media)

MCD Alderman: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Delhi LG Vinay Kumar Saxena) ने दिल्ली नगर निगम में 10 पार्षद मनोनीत किए। दिल्ली के एलजी ने बुधवार (4 जनवरी) को इन पार्षदों को मनोनीत किया। इन नामित पार्षदों को 'एल्डरमैन' (MCD Alderman) के नाम से जाना जाता है। ये नामित पार्षद दिल्ली नगर निगम के जोन चुनाव में मतदान भी करते हैं। ऐसे में इसे काफी अहम निर्णय माना जा रहा है।

आपको बता दें, सभी मनोनीत 10 पार्षद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं। ज्ञात हो कि, दिल्ली नगर निगम में सबसे अहम भूमिका स्टैंडिंग कमेटी (Standing Committee) की होती है। स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं। जिसमें से 12 निगम के कुल 12 जोन से चुनकर आते हैं।

ये हैं मनोनीत पार्षद:

दिल्ली केउपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से मनोनीत पार्षदों में विनोद कुमार (Vinod Kumar), लक्ष्‍मण आर्य (Laxman Arya), मुकेश मान (Mukesh Mann), महेश स‍िंह तोमर (Mahesh Singh Tomar), राजकुमार भाट‍िया (Rajkumar Bhatia), मोहन गोयल (Mohan Goyal), संजय त्यागी (Sanjay Tyagi), राजपाल राणा (Rajpal Rana), कमल जीत सिंह (Kamaljit Singh) और रोहताश कुमार (Rohtash Kumar) शाम‍िल हैं। आपको बता दें, मेयर (Mayor), डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) और स्टैडिंग कमेटी के लिए शुक्रवार (6 जनवरी) को चुनाव होना है।

कैसा रहा एमसीडी रिजल्ट? (MCD Result)

बीते साल दिल्ली नगर निगम का चुनाव हुआ था। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल किया। इसी के साथ 15 साल से दिल्ली नगर निगम में काबिज बीजेपी की सत्ता उखड़ गई। बीजेपी ने बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी। AAP को 134, भारतीय जनता पार्टी को 104 और कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीते थे।

मेयर के लिए AAP, BJP के ये हैं प्रत्याशी

गौरतलब है कि, दिल्ली मेयर चुनाव (Delhi Mayor Election) के लिए AAP ने शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) और आशु ठाकुर को डिप्टी मेयर के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को उतारा है। एमसीडी चुनाव का रिजल्ट आने के बाद बीजेपी नेता आदेश गुप्ता (BJP leader Adesh Gupta) ने कहा था कि वो विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। कहने का मतलब मेयर के पद के लिए दावेदारी पेश नहीं करेंगे। इसके बाद बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा। फिलहाल मेयर चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा कि अगला महापौर कौन होगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story