×

Delhi Liquor Policy Case : AAP MP संजय सिंह अडानी पर बोलने लगे तो कोर्ट ने फटकारा, कहा- यहां भाषण मत दीजिए

Delhi Liquor Policy Case : AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति घोटाला में शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

aman
Report aman
Published on: 13 Oct 2023 10:07 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2023 1:16 PM GMT)
Delhi Liquor Policy Case
X

संजय सिंह (Social Media)

Delhi Liquor Policy Case : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली शराब नीति घोटाला (Delhi Liquor Policy Case) मामले में शुक्रवार (13 अक्टूबर) को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई हुई। अदालत ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 27 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। आप सांसद संजय सिंह की तीन दिन की कस्टडी आज पूरी हो गई थी।

उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई जज एम के नागपाल (Judge MK Nagpal) की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संजय सिंह से सवाल पूछा कि, 'आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होना चाहेंगे या कोर्ट में ही आना चाहेंगे।' इस पर जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि वो अदालत में पेश होंगे।

संजय सिंह शुगर पेशेंट, दवाएं हो उपलब्ध

संजय सिंह के वकील ने अपने मुवक्किल की दवाइयों को लेकर एक अलग से आवेदन कोर्ट को दिया था। जिसमें AAP सांसद के शुगर पेशेंट होने की वजह से अलग से दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस पर कोर्ट ने सहमति जताई। दवाएं और मेडिकल इक्विपमेंट यानी शुगर पैच उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

संजय सिंह को कोर्ट की फटकार

अदालत में आप सांसद संजय सिंह ने अडानी का उठाया। दरअसल, संजय सिंह ने ED को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, उनकी शिकायत पर प्रवर्तन निदेशालय ने कोई कार्रवाई की। इस दौरान संजय सिंह बार-बार अडानी का नाम ले रहे थे, जिसे लेकर वो लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करप्शन के आरोप लगाते रहे थे। अदालत की लॉबी में भी उन्होंने कहा, पीएम मोदी देश के नहीं बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं। इस पर कोर्ट ने संजय सिंह को फटकारा। कोर्ट ने कहा, दूसरे मसलों पर भाषण न दें।

सत्येंद्र जैन और सिसोदिया पहले से तिहाड़ में

आपको बता दें, दिल्ली की शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। ED ने बीते बुधवार को संजय सिंह को हिरासत में लिया था। वहीं, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से तिहाड़ जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद ये आपके तीसरे बड़े नेता हैं जो जेल गए हैं। जैन फ़िलहाल स्वास्थ्य वजहों से बाहर हैं।

दिल्ली HC का दरवाजा खटखटाया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। संजय सिंह ने ED की कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में चुनौती दी। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी। ज्ञात हो कि, पिछले हफ्ते 10 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी और पूछताछ के बाद ED ने संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया था। अगले दिन उन्हें अदालत में पेश किया गया। संजय सिंह को पहले 5 दिन, फिर 3 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया था। जिसके बाद आज फिर 27 अक्टूबर, 2023 तक के लिए हिरासत अवधि बढ़ा दी गई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story