×

Delhi: आशिक ने बीच सड़क पर लड़की को चाकू से गोदा, खुद का भी काट लिया गला; दोनों गंभीर

Delhi: सिरफिरे आशिक ने दिल्ली में बीच सड़क पर एक लड़की को चाकू से गोद डाला औऱ खुद का भी गला काट लिया।

Snigdha Singh
Published on: 7 April 2025 8:41 AM IST (Updated on: 7 April 2025 10:16 AM IST)
Delhi: आशिक ने बीच सड़क पर लड़की को चाकू से गोदा, खुद का भी काट लिया गला; दोनों गंभीर
X

Delhi: दिल्ली के कैंट इलाके में बीच सड़क एक लड़के ने लड़की को चाकुओं से गोदकर अधमरा कर डाला। इसके बाद लड़के ने खुद को भी चाकू मार लिया। साउथ वेस्ट दिल्ली के बीच सड़क पर सनकी आशिक ने घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल किया, उसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही घटना की जांच की जा रही है कि आखिर युवक ने महिला को मारने का प्रयास क्यों किया है। मामले में पुलिस का मानना है कि लव ट्राएंगल की वजह से युवक ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस दोनों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में लगी है। वहीं, डॉक्टरों ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर है। महिला के शरीर पर कई चोटें हैं जबकि युवक के गले पर गहरी चोट है। इलाज चल रहा है।

लव ट्राएंगल सिरफिरे आशिकों की करतूतें हर दूसरे दिन सामने आती हैं। कुछ दिन पहले ही अन्नमय्या में एक सिरफिरे प्रेमी ने 22 साल की युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था और फिर उसके ऊपर बाथरूम साफ करने में इस्तेमाल होने वाला एसिड डाल दिया था। उसने प्रेमिका के किसी और से सगाई कर लेने पर उससे ये खौफनाक बदला लिया। अंतिम बार मिलने पहुंचे युवक ने पहले युवती को चाकू से कई बार गोद दिया और उसके बाद लड़की पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story