×

Delhi News : मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूदा शख्स, मौत..24 घंटे के भीतर ये दूसरी घटना

Delhi News: दिल्ली मेट्रो के मंडी हाउस स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कथित रूप से कूदकर एक शख्स ने अपनी जान दे दी। उस व्यक्ति की आत्महत्या की वजहों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

aman
Written By aman
Published on: 18 Jan 2023 10:57 AM GMT (Updated on: 18 Jan 2023 10:59 AM GMT)
Delhi News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Delhi News: मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन (Mandi House Metro Station) पर एक शख्स बुधवार (18 जनवरी) को मेट्रो ट्रैक पर कूद गया। घायल शख्स की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद कुछ समय तक मेट्रो सेवा बाधित रही। शख्स ने किस वजह से छलांग लगाई, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें इससे पहले भी मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 24 घंटे से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को नोएडा पुलिस ने कहा था कि एक 16 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि, ब्लू लाइन मेट्रो के सामने कूदने से पहले लड़का गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर कुछ देर इंतजार कर रहा था।

मृतक नोएडा का रहने वाला था

मेट्रो अधिकारी ने बताया, 'सेक्टर- 36 नोएडा निवासी लड़के को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।' अधिकारी ने ये भी कहा कि, मृतक लड़के के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि वह किसी बात को लेकर परेशान था। इसी वजह से शायद उसने इतना बड़ा कदम उठाया। मेट्रो रेल अधिकारी ने ये भी कहा, कि दोस्त इस बात की पुष्टि नहीं कर सका कि लड़का तनाव में क्यों था। पुलिस ने अभी तक लड़के के माता-पिता से इस बारे में विस्तार से बात नहीं की है।' दिल्ली पुलिस ने कहा कि, मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही जारी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story