×

Delhi Mayor Election 2023: दिल्ली मेयर का चुनाव फिर टला, MCD की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Delhi Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम द्वारा मेयर चुनने का आज दूसरा असफल प्रयास किया गया। पार्षदों के हंगामें के कारण सदन को अनिश्चितकाल के लिए फिर से स्थगित कर दिया गया है।

Rakesh Mishra
Published on: 24 Jan 2023 9:30 AM GMT (Updated on: 24 Jan 2023 10:29 AM GMT)
Delhi Mayor Election 2023 Live Updates
X

Delhi Mayor Election 2023 Live Updates (Social Media)

Delhi Mayor Election 2023: दो सप्ताह पहले दिल्ली नगर निगम द्वारा मेयर चुनने के असफल प्रयास के बाद, नगर निगम (MCD) मंगलवार को फिर से इस पद के लिए चुनाव होने था।लेकिन पार्षदों के हंगामें के कारण सदन को अनिश्चितकाल के लिए फिर से स्थगित कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया है तो वहीँ भाजपा ने रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए और कमल बागरी को डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है।

एमसीडी का मेयर चुनने का दूसरा प्रयास आज

एमसीडी हाउस में 250 निर्वाचित पार्षद शामिल हैं। दिल्ली से भाजपा के सात लोकसभा सांसद और आप के तीन राज्यसभा सांसद और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत 14 विधायक भी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के चुनाव में भाग लेंगे। आप को 150 पार्षदों का समर्थन है जबकि 113 को भाजपा का समर्थन है।

कांग्रेस के नौ पार्षद हैं और दो अन्य निर्दलीय हैं। 6 जनवरी को आप और बीजेपी के मनोनीत पार्षदों, जिन्हें एल्डरमेन के नाम से भी जाना जाता है, के शपथ ग्रहण को लेकर आपस में भिड़ जाने से तब मेयर चुनाव टल गया था।

राजधानी की 250 सदस्यीय नगर निकाय के लिए पिछले साल 4 दिसंबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे। आप 134 सीटें जीतकर विजयी हुई थी, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 104 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

Live Updates

  • 24 Jan 2023 9:40 AM GMT

    एमसीडी मेयर का चुनाव फिर टला

    आज दूसरी बार दिल्ली नगर निगम का सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर से मेयर पद का चुनाव फंस गया है। आज बीजेपी और आप पार्षदों के लगातार हंगामे के बाद सदन स्थगित किया है। आपको बता दे इससे पहले 6 जनवरी को मेयर का चुनाव नहीं हो सकता था।

  • 24 Jan 2023 9:27 AM GMT

    आप पार्षद ने की यह मांग

    दिल्ली नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित और नामित एल्डरमैन काउंसलर ने शपथ ले ली है। अब कुछ देर बाद मेयर पद के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मेयर पद के लिए वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी के पार्षदमुकेश गोयल ने कहा जो लोग वोट डालने के पात्र नहीं है, उनको सदन के बाहर बैठाया जाए. फिलहाल 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है।

    . .

  • 24 Jan 2023 8:44 AM GMT

    सदन में बागेश्वर धाम का जयकारा

    दिल्ली नगर निगम में सुबह 11 बजे से जारी शपथ ग्रहण समारोह में अब तक 250 पार्षदों में से 220 पार्षद शपथ ले चुके है। इन पार्षदों केशपथ ग्रहण समारोह के दौरान आप और बीजेपी नेताओं के हंगामे के बीच बागेश्वर धाम का नारा गूंज उठा। वार्ड नंबर 202 से बीजेपी पार्षद राम किशोर शर्मा ने शपथ के बाद बागेश्वर धाम का जयकारा लगाया।

  • 24 Jan 2023 8:42 AM GMT

    सदन में शपथ ग्रहण करते सदस्य



  • 24 Jan 2023 8:35 AM GMT

    आप ने लगाया सदन में फोर्स घुसाने का आरोप



  • 24 Jan 2023 8:21 AM GMT

    अब तक 160 ने पार्षदों ने ली शपथ

    अब तक की मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचित मनोनीत 160 ने पार्षदों ने शपथ ली है। आज एलजी द्वारा नामित 10 ने पार्षदों ने सबसे पहले शपथ ली। सभी की शपथ पूरी होने के बाद मेयर चुनाव होगा। आज दिल्ली के मेयरऔर डिप्टी मेयर तथा स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होना है।

  • 24 Jan 2023 7:57 AM GMT

    आप पार्षद बॉबी किन्नर ने ली शपथ

    सुल्तानपुरी से आम आदमी पार्टी की पार्षद बॉबी किन्नर ने सदन की सदस्यता की शपथ ग्रहण की। आपको बता दें, कि बॉबी किन्नर एमसीडी की पहली किन्नर पार्षद हैं। मेयर चुनाव से पहले सदन में पूर्व महापौर व भाजपा पार्षद राजा इकबाल ने पंजाबी भाषा में शपथ ली।



  • 24 Jan 2023 7:51 AM GMT

    आप के विरोध के बीच मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

    आप पार्षदों के विरोध के बाद पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले मनोनीत पार्षद विनोद फिर लक्ष्मण ने शपथ ली उनके साथ ही मुकेश मान, सुनील चौहान, राजकुमार भाटिया, संजय त्यागी ने शपथ ग्रहण की।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story