×

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान

Delhi MCD Election 2022: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि इस महा जनसंपर्क अभियान में 10 बड़े केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।

Anant kumar shukla
Published on: 22 Nov 2022 3:21 PM GMT
Delhi MCD Election 2022 BJP big public relations campaign
X

Delhi MCD Election 2022 BJP big public relations campaign (Social Media)

Delhi MCD Election 2022: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले जन-जन तक पहुंच बनाने के लिए 27 नवंबर को महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। जिसमें पार्टी के एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली में एक करोड़ से अधिक वोटरों तक पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि इस महा जनसंपर्क अभियान में 10 बड़े केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।

सुबह आठ बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

आदेश गुप्ता ने बताया कि रविवार 27 नवंबर को हम दिल्ली के घर घर में पहुंचने जा रहे हैं। ये कार्यक्रम सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। भाजपा का प्रचार बहुत ही संगठित तरह से चल रहा है। सभी उम्मीदवारों को आम जनता से बहुत समर्थन मिल रहा है। अब पार्टी नुक्कड़ सभाओं और सीधा जनसंपर्क पर जोर दे रही है।

उन्होने बताया कि भाजपा के उम्मीदवार जोर शोर से काम कर रहे हैं। निगम में पिछले पांच सालों में बहुत काम किया है। हमने 5 हज़ार से ज्य़ादा पार्कों को चमका दिया है, निगम के स्कूलों का भी कायाकल्प हुआ है। दिल्ली में वेस्ट टू एनर्जी के चार प्लांट लग गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने झुग्गीवासियों को फ्लैट देने की शुरुआत कर दी है। गोविंदपुरी में 3024 फ्लैट दिए जा चुके हैं, साथ ही 17 हज़ार फ्लैट तैयार हैं। निगम में सरकार बनाते ही इसमें और तेज़ी लाएंगे।

नगर निगम चुनावों में अब प्रचार के कुल दस दिन ही बचे हैं। इसको देखते हुए पार्टी प्रचार के सभी तरीकों पर जोर लगा रही है। पिछले रविवार को दिल्ली में 14 स्थानों पर रोड़ शो निकाले गए थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता शामिल हुए थे। बता दें कि रविवार (27 नवंबर) को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी होने जा रहा है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story