×

Delhi MCD Election: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, बहुमत के साथ चौथी बार जनता की सेवा में वापस आ रही है BJP

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ चौथी बार दिल्ली की जनता की सेवा में वापस आ रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Dec 2022 3:27 PM GMT
Delhi MCD Election 2022
X

BJP (Pic: Social Media)

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि आज दिल्ली में हुआ मतदान स्पष्ट दर्शा रहा है कि जनता ने अरविंद केजरीवाल सरकार के घोटालों एवं झूठे प्रचार के विरुद्ध मतदान किया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ चौथी बार दिल्ली की जनता की सेवा में वापस आ रही है।

भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है: आदेश गुप्ता

आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है और हमारे कार्यकर्ताओं ने पूर्ण लगन के साथ पहले चुनाव प्रचार किया और आज मतदान के लिए लोगों को घर-घर जाकर उत्साहित किया। दोपहर तक दिल्ली में मतदान कम होने की चर्चा थी, लेकिन दोपहर बाद हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर दस्तक देने से मतदान में आपेक्षित तेज़ी आई। आदेश गुप्ता ने कहा की कुछ वोट कटने की शिकायते जरूर रही हैं पर कुल मिलाकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने अच्छी व्यवस्था के साथ चुनाव कराया।

मतदान के करने के लिए घर-घर दस्तक जाकर किया प्रेरित

भाजपा के प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश भाजपा नगर निगम चुनाव प्रमुख आशीष सूद, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह सहित सभी प्रमुख नेताओं ने दिन-भर जिला अध्यक्षों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मतदान के अंतिम क्षण तक घर-घर दस्तक देने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे मौजूद

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डॉ हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, गौतम गंभीर एवं हंसराज हंस, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, अजय महावर, अभय वर्मा, जितेन्द्र महाजन और अनिल वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल एवं सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी दिनभर अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम वोटर का वोट डलवाने का प्रयास करते रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story