×

Delhi MCD Election Result: दिल्ली एमसीडी चुनाव में किस सीट पर कौन रहा आगे-कौन छूटा पीछे? देखें यहां

Delhi MCD Election Result Update: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में किस सीट पर किस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की? किन उम्मीदवार को मामूली अंतर से मिली हार। देखें यहां...

aman
Written By aman
Published on: 7 Dec 2022 1:08 PM GMT (Updated on: 7 Dec 2022 1:08 PM GMT)
delhi mcd election result 2022 live updates ward wise seat result know each seat result bjp aap congress
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Delhi MCD Election Result Update: दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब उखड़ चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल कर दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ MCD पर भी कब्ज़ा कर लिया है। हालांकि, बीजेपी (BJP) एमसीडी चुनाव में दूसरे नंबर पर रही। तीसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस (Congress) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।

आपको बता दें कि, दिल्ली नगर निकाय चुनाव में सभी 250 सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, AAP का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो बीजेपी के हाथ से एमसीडी निकल सकती है। यहां देखने दिल्ली नगर निकाय चुनाव में कौन उम्मीदवार कहां से जीता।यहां देखने दिल्ली नगर निकाय चुनाव में कौन उम्मीदवार कहां से जीता।

लाइव अपडेट्स ...

कौन कहां से जीता:

आम आदमी पार्टी (AAP) का कौन उम्मीदवार कहां से जीता :

- मोलरबंद सीट (Molarband Ward) से AAP के हेमचंद्र गोयल की जीत।

- रंजीत नगर (Ranjit Nagar) से AAP प्रत्याशी अंकुश नारंग की जीत हुई।

- सबोली (Saboli) से AAP के जसवंत सिंह (Jaswant Singh) की जीत हुई।

- बलजीत नगर (Baljeet Nagar) से AAP की सोनाक्षी शर्मा जीत चुकी हैं।

- जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) से AAP की टीमसी शर्मा ने जीत दर्ज की।

- हस्तसाल (Hastsal) से AAP की राखी यादव की जीत हुई है।

- सुभाष नगर (Subhash Nagar) से AAP की मंजू सेतिया ने जीत दर्ज की।

- विश्वास नगर (Vishwas Nagar) से AAP की ज्योति रानी जीत गई हैं।

- वेस्ट पटेल नगर (West Patel Nagar) से AAP की कविता चौहान की जीत हुई है।

- किशनगंज (Kishanganj) से AAP की पूजा की जीत हुई है।


- करोल बाग (Karol Bagh) से AAP की उर्मिला देवी जीत गई हैं।

- कल्याणपुरी (Kalyanpuri) से AAP के धीरेंद्र कुमार बंटी गौतम ने जीत दर्ज की।

- वेस्ट पटेल नगर (West Patel Nagar) से AAP की कविता चौहान की जीत हुई।

- देवनगर (Devnagar) से AAP के महेश कुमार की जीत हुई है।

- ख्याला सीट से AAP की शिल्पा कौर की जीत दर्ज की है।

- स्वरूप नगर (Swaroop Nagar) से AAP के जोगिंदर सिंह को जीत मिली है।

- मोती नगर (Moti Nagar) AAP के अलका ढींगरा को जीत हासिल हुई।

- रोहिणी A (Rohini A) से AAP के प्रदीप मित्तल ने जीत दर्ज की थी।

- सुल्तानपुरी ए वार्ड (Sultanpuri A Ward) से AAP की बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज की।

- सागरपुर (Sagarpur) से AAP की सिमी यादव जीत गई हैं।

- ज्वालापुरी (Jwalapuri) से AAP की संतोष देवी ने जीत दर्ज की।

- महावीर एंक्लेव (Mahavir Enclave) से AAP के प्रवीण कुमार की जीत हुई है।

- तुगलकाबाद एक्सटेंशन (Tughlakabad Extension) से AAP के भागवीर ने जीत दर्ज की।

- मयूर विहार फेज- वन (Mayur Vihar Phase- 1) से AAP की बीना की जीत दर्ज की।

- बाजार सीताराम (Bazar Sitaram) में AAP की राशिया माहिर की जीत हुई।

- घरौली (Gharoli) में प्रियंका गौतम ने जीत दर्ज की।

- भलस्वा (Bhalswa) में अजीत सिंह यादव की जीत हुई।

- ललिता पार्क (Lalita Park) से श्वेता ने जीत दर्ज की।

- संगम विहार बी (Sangam Vihar B) से AAP की काजल सिंह की जीत हुई है।

- न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) से AAP के संजीव कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।

- आदर्श नगर (Adarsh Nagar) से AAP के मुकेश कुमार गोयल की जीत हुई है।

- चिराग दिल्ली (Chirag Delhi) से AAP के कृष्ण जाखड़ जीते हैं।

- गोकलपुरी (Gokalpur) से AAP के सोमवती चौधरी जीतीं हैं।

- जैतपुर (Jaitpur) से AAP की हेमा ने जीत दर्ज की।

- हर्ष विहार (Harsh Vihar) से AAP की पूनम निर्मल जीतीं हैं।

- त्रिलोकपुरी (Trilokpuri) से AAP के विजय कुमार जीते

- मंगोलपुरी (Mangolpuri) से AAP के सुमन राणा ने जीत दर्ज की है।

- चांदनी महल (Chandni Mahal) से AAP के आले मोहम्मद इकबाल की जीत हुई।

- कुंवर सिंह नगर (Kunwar Singh Nagar) से AAP की राजबाला जीतीं।

- भजनपुरा (Bhajanpura) से रेखा रानी ने जीत दर्ज की।

- जामा मस्जिद (JAMA Masjid) से AAP की सुल्ताना आबाद ने जीत दर्ज की है।

- रंजीत नगर (Ranjit Nagar) से AAP के अंकुश नारंग ने जीत दर्ज की

- दरियागंज (Daryaganj) से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई है।

- बुद्ध विहार (Buddha Vihar) से AAP के अमृत जैन जीते

- द्वारका सी (Dwarka C) से AAP की सुनीता जीतीं

- सिविल लाइंस विकास (Civil Lines Vikas) से AAP ने जीत दर्ज की

- तिलक नगर (Tilak Nagar) से AAP के अशोक कुमार मनु ने जीत दर्ज की

- ईस्ट पटेल नगर (East Patel Nagar) से शैली ओबेरॉय की जीत।

BJP का कौन प्रत्याशी कहां से जीता?

- शकरपुर (Shakarpur) से BJP के रामकिशोर शर्मा जीते।

- संगम पार्क (Sangam Park) से BJP के सुशील की जीत हुई।

- रोहिणी एफ (Rohini F) से BJP की ऋतु गोयल ने जीत दर्ज की।

- रोहिणी डी (Rohini D) से BJP की स्मिता ने जीत दर्ज की।

- रोहिणी ईस्ट (Rohini East) से प्रवेश वाही जीते हैं।

- सिद्धार्थ नगर (Siddharth Nagar) से BJP की सोनाली जीतीं।

- गीता कॉलोनी (Geeta Colony) से BJP की नीमा भगत ने जीत दर्ज की।

- लाजपत नगर (Lajpat Nagar) से कुंवर अर्जुन पाल सिंह मारवा ने जीत दर्ज की।

- लक्ष्मी नगर (Laxminagar) में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

- शकरपुर (Shakarpur) से बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई।

- पांडव नगर (Pandav Nagar) में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है।

- कोटला मुबारकपुर (Kotla Mubarakpur) से BJP की कुसुमलता ने जीत दर्ज की।

- जनकपुरी वेस्ट (Janakpuri West) से BJP की उर्मिला चावला की जीत हुई है।

- ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) से BJP की शिखा रॉय ने जीत दर्ज की।

- अनारकली (Anarkali) से मीनाक्षी शर्मा जीतीं हैं।

- देवली (Devli) में BJP की प्रत्याशी अनीता ने जीत दर्ज की।

- गौतमपुरी (Gautampuri) से सत्यम शर्मा ने जीत दर्ज की।

- बिजवासन (Bijwasan) से जयवीर सिंह राणा जीते।

- रिठाला (Rithala) से बीजेपी के नरेंद्र कुमार सिंह जीते।

- केशोपुर (Keshopur) से BJP के हरीश ओबेरॉय ने जीत दर्ज की।

- आनंद विहार (Anand Vihar) से मोनिका पंत जीतीं।

- नांगलोई जाट (Nangloi Jat) से पूनम सैनी जीतीं।

- केशवपुरम (Keshavpuram) से योगेश वर्मा को जीत मिली।

- कृष्णा नगर (Krishna Nagar) से बीजेपी के संदीप कपूर जीते।

- मदनपुर खादर वेस्ट (Madanpur Khadar West) से ब्रह्म सिंह ने जीत दर्ज की।

- अशोक विहार (Ashok Vihar) से BJP की पूनम शर्मा जीतीं।

- साध नगर (Sadh Nagar) से BJP की इंदर कौर जीतीं।

- मौजपुर (Maujpur) से बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा जीते।

- सोनिया विहार (Sonia Vihar) से बीजेपी की सोनी पांडे ने जीत दर्ज की।

- पहाड़गंज (Paharganj) से मनीष चड्ढा की जीत

- जगतपुरी (Jagatpuri) से बीजेपी के राजू सचदेवा ने जीत दर्ज की।

- समयपुर बादली (Samaypur Badli) से BJP के गायत्री यादव जीते।

- अशोक विहार (Ashok Vihar) से पूनम शर्मा की जीत हुई है।

- मधु विहार (Madhu Vihar) से BJP की सुषमा राठी जीतीं।

- सबापुर (Sabapur) से बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेश सिंह जीते।

- वसंत कुंज (Vasant Kunj) से BJP के जगमोहन मेहलावत जीते।

- दिल्ली देहात के नजफगढ़ वार्ड (Najafgarh Ward of Delhi Dehat) से BJP प्रत्याशी अजीत खड़खड़ी की जीत हुई।

कांग्रेस का कौन प्रत्याशी कहां से जीता?

- अबुल फजल (Abul Fazal) से कांग्रेस की प्रत्याशी अरीबा खान ने जीत दर्ज की।

- ज़ाकिर नगर (Zakir Nagar) से कांग्रेस के नाज़िया दानिश की जीत हुई है।

- निहाल विहार (Nihal Vihar) से मनदीप सिंह जीते।

- चौहान बांगर (Chauhan Bangar) से शगुफ्ता चौधरी जुबेर ने जीत दर्ज की है।

अन्य उम्मीदवार कौन जीता?

- सीलमपुर (Seelampur) से निर्दलीय उम्मीदवार हज्जन शकीला की जीत हुई है।

- ईसापुर से निर्दलीय प्रत्याशी मीना देवी ने जीत दर्ज की।

बीजेपी ने इन वार्ड में जीत हासिल की

भारतीय जनता पार्टी ने इन सीटों पर जीत हासिल की है। ग्रेटर कैलाश, सीताराम बाजार, देवली, सोनिया विहार,मौजपुर, नारायणा, शादनगर, रिठाला, अशोक विहार, गीता कालोनी, लक्ष्मी नगर, पहाड़गंज, सोनिया विहार, मौजपुर, कृष्णा नगर, शास्त्री पार्क, कमला नगर, महिपालपुर, शाहदरा, वसंत कुंज।

MCD में बहुमत के लिए चाहिए 126 सीट

बता दें, दिल्ली नगर निगम (MCD) में कुल 250 सीटें हैं। किसी भी दल को एमसीडी में काबिज होने के लिए पूर्ण बहुमत के आंकड़ों को छूना होगा। एमसीडी में बहुमत का आंकड़ा 126 का है। बीते 15 वर्षों से एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा रहा है। नए परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम का ये पहला चुनाव है। इससे पहले राजधानी का नगर निगम तीन हिस्सों में बंटा था। इस बार एमसीडी चुनावों में कुल 1349 कैंडिडेट मैदान में थे, जिनकी किस्मत दांव पर लगी है। इनमें से 382 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। बीजेपी और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story