×

Delhi MCD Election Result: रिजल्ट के बीच कांग्रेस दफ्तर में पसरा सन्नाटा, नेता और कार्यकर्ता नदारद, Video Viral

Delhi MCD Election Result 2022: रूझान एग्जिट पोल्स के अनुरूप आने से दिल्ली में सरकार चला रही आप गदगद है। वहीं, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का दफ्तर सूना पड़ा हुआ है।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Dec 2022 4:30 AM GMT
Silence prevails in Congress office amidst Delhi MCD election results, leaders and workers missing, Video Viral
X

दिल्ली MCD चुनाव रिजल्ट के बीच कांग्रेस दफ्तर में पसरा सन्नाटा: Photo- Social Media

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी चुनाव (MCD Result 2022) की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी पिछले 15 वर्षों से एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ती नजर आ रही है। रूझान एग्जिट पोल्स के अनुरूप आने से दिल्ली में सरकार चला रही आप (Aam Aadmi Party) गदगद है। पार्टी दफ्तर में सुबह से ही जश्न का माहौल है। वहीं, देश की सबसे पुरानी पार्टी और 15 सालों तक लगातार दिल्ली पर शासन चलाने वाली कांग्रेस का दफ्तर सूना पड़ा हुआ है।

मतगणना को लेकर जहां सुबह से ही बीजेपी और आप के दफ्तरों में चहल-पहल देखी जा रही थी। वहीं, कांग्रेस (Congress Party) के दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ था। पार्टी कार्यालय को देखकर लग ही नहीं रहा था कि आज एमसीडी चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। काउंटिंग के शुरू होने तक दफ्तर भी नहीं खुले थे। एक भी नेता या कार्यकर्ता कहीं नजर नहीं आ रहा था। ऐसा लगता है कि कांग्रेस को शुरू से ही पता था कि उसका चुनाव में क्या हश्र होगा।

वायरल हो रहे कांग्रेस दफ्तर के वीडियो

दिल्ली स्थित कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में पसरे सन्नाटे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। लोग लिख रहे हैं कि एमसीडी की काउंटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन 15 सालों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस ने अभी तक अपना दफ्तर भी नहीं खोला है।

https://twitter.com/Scribe_Rahul/status/1600317674453884928

कांग्रेस लड़ाई से बाहर

शुरूआती रूझानों में एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी और आम आदमी पार्टी की जोरदार टक्कर नजर आ रही है। हालांकि, शुरूआत से ही आप ने बीजेपी पर बढ़त बनाई हुई है। काउंटिंग शुरू होने के 1 घंटे बाद आप 125 सीटों पर, बीजेपी 118 सीटों पर और कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story