×

Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली MCD चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा, दिग्गजों को उतारकर आप को घेरने की तैयारी

Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली MCD के चुनाव में आप को घेरने के लिए भाजपा ने पुख्ता रणनीति तैयार की है। दिल्ली एमसीडी का चुनाव भाजपा और आप दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा की जंग बनता जा रहा है।

Anshuman Tiwari
Published on: 20 Nov 2022 5:01 AM GMT
MCD Elections 2022 BJP vs AAP
X

MCD Elections 2022 BJP vs AAP (Social Media)

Delhi MCD Elections 2022: दिल्ली MCD के चुनाव में आप को घेरने के लिए भाजपा ने पुख्ता रणनीति तैयार की है। दिल्ली एमसीडी का चुनाव भाजपा और आप दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा की जंग बन गया है। दिल्ली का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही आप का सपना एमसीडी पर भी कब्जा करने का रहा है। दूसरी ओर भाजपा एमसीडी पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहती है। कांग्रेस भी चुनाव मैदान में उतरी है मगर मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच में ही माना जा रहा है।

दिल्ली में आप को जवाब देने के लिए भाजपा की ओर से आज 14 रोड शो करने की तैयारी है। इन रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उतारने की तैयारी है। कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी रोड शो की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। सियासी जानकारों का मानना है कि एमसीडी पर कब्जा बनाए रखने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होने वाला है। एमसीडी के चुनावी नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। एमसीडी के सभी 250 वार्डों में भाजपा और आप की ओर से उम्मीदवार उतारे गए हैं। कांग्रेस ने भी सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे थे मगर कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए हैं।

वैसे प्रचार के मामले में कांग्रेस भाजपा और आप से भी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। भाजपा की ओर से एमसीडी चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

दिग्गज नेता करेंगे रोड शो की अगुवाई

दिल्ली में अपनी ताकत दिखाने के लिए भाजपा की ओर से आज 14 बड़े रोड से निकालने की तैयारी है। पार्टी की ओर से निकाले जाने वाले इन रोड शो की अगुवाई पार्टी के दिग्गज नेताओं को सौंपी गई है। अगुवाई करने वाले नेताओं में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से निकाले जाने वाले इन रोड शो की अगुवाई पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मीनाक्षी लेखी, जितेंद्र सिंह, हरदीप सिंह पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी गई है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्पेंद्र सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी रोड शो की अगुवाई करेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता, पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रमेश बिधूड़ी भी रोड शो की अगुवाई करेंगे।

भाजपा और आप के बीच सियासी दंगल

दिल्ली के एमसीडी चुनाव के पहले भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप काफी तेज हो गया है। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल के भीतर मालिश कराने का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को दोनों दलों के बीच सियासी दंगल काफी तेज हो गया।

भाजपा ने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि डॉक्टरों ने जैन को फिजियोथेरेपी की सलाह दी है और मालिश उनके उपचार का हिस्सा है। इस बीच सत्येंद्र जैन ने वीडियो लीक होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story