×

Delhi MCD: BJP ने मेयर चुनाव में रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा, कमल बागड़ी होंगे डिप्टी मेयर कैंडिडेट

Delhi MCD News: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बीजेपी ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है।

aman
Written By aman
Published on: 27 Dec 2022 8:45 AM GMT (Updated on: 27 Dec 2022 9:46 AM GMT)
Delhi MCD News:
X

बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता और कमल बागड़ी (Social Media)

Delhi MCD News: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बीजेपी ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता (Delhi BJP Mayor Candidate Rekha Gupta) को मैदान में उतारा है। वहीं, कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर (BJP Deputy Mayor Candidate Kamal Bagdi) पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता का मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) की कैंडिडेट शैली ओबेरॉय से होगा, जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Mohammad Iqbal) से मुकाबला है।

भाजपा ने स्टैंडिंग कमेटी (BJP Standing Committee) के लिए कमलजीत सहरावत (Kamaljeet Sehrawat), गजेन्द्र दराल (Gajendra Daral) और पंकज लूथरा (Pankaj Luthra) का चयन किया है। बता दें, दिल्ली एमसीडी मेयर पद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में ये सभी उम्मीदवार आज अपना नामांकन भर सकते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के लिए आमिल मलिक (Amil Malik), रविंद्र कौर (Ravindra Kaur), मोहिनी जीनवाल (Mohini Jinwal) तथा सारिका चौधरी (Sarika Chowdhary) के नाम की घोषणा की है।

कौन हैं बीजेपी की मेयर कैंडिडेट रेखा गुप्ता?

आपको बता दें, रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) शालीमार बाग से पार्षद हैं। वो यहां से तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। रेखा पहले भी MCD में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वहीं, कमलजीत सहरावत पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं। उन्हें अनुभव प्राप्त है। जबकि, गजेंद्र दराल बीजेपी के बागी के तौर पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्होंने मुंडका से जीत दर्ज की। फिर दोबारा बीजेपी में शामिल हो गए।

कब होगा मेयर का चुनाव?

एमसीडी के मेयर पद के लिए 6 जनवरी 2023 को वोटिंग होगी। इसी दिन सदन की स्थायी समिति के 6 सदस्यों का भी चुनाव होगा। हाल ही में दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) संपन्न हुआ था। कुल 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी (AAP) को 134 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। AAP बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटें जितने में सफल रही थी। वहीं, 15 साल से निगम की सत्ता में काबिज बीजेपी को 104 सीटें मिली थी। अब 6 जनवरी 2023 को मेयर का चुनाव होना है। जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story