×

Delhi MCD: कांग्रेस के पार्षदों ने बदला पाला, पार्टी का आरोप- BJP की तर्ज पर AAP चला रही 'ऑपरेशन लोटस'

Delhi MCD: दिल्ली में मेयर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दो पार्षद आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।

aman
Written By aman
Published on: 9 Dec 2022 12:22 PM GMT (Updated on: 9 Dec 2022 1:18 PM GMT)
delhi mcd two congress councillor joins aap before mayor election
X

कांग्रेस के पार्षदों ने पाला बदल AAP ज्वाइन किया (Social Media)

Delhi MCD: कांग्रेस का समय बिलकुल भी अच्छा नहीं चल रहा है। एक चर्चित कहावत 'सिर मुंडाते ही ओले पड़े' कांग्रेस पर सटीक बैठ रही है। हुआ यूं, कि दिल्ली में मेयर चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दो पार्षद आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। पार्षदों के पाला बदलने से कांग्रेस आग बबूला है। उसने आरोप लगाया कि, AAP भी दिल्ली के नक्शेकदम पर चल रही है। कांग्रेस का कहना है दिल्ली में आम आदमी पार्टी 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है।

कांग्रेस के जिन पार्षदों ने शुक्रवार (09 दिसंबर) को पाला बदल आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, उनके नाम हैं- मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम (Mustafabad Councilor Sabila Begum) और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून (Brijpuri Councilor Nazia Khatoon)। कांग्रेस के इन दोनों पार्षदों ने आप का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस के दो पार्षद AAP में शामिल हो गए हैं। मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और मजबूत हो गई है।

'अली मेंहदी भी AAP ज्वाइन करेंगे'

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने बीते 15 वर्षों में काम नहीं किया। जनता ने उन्हें उसका जवाब दिया है। चुनाव में लोगों ने बीजेपी को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखा, करारा जवाब दिया है। .उन्होंने कहा, अली मेंहदी भी AAP ज्वाइन कर रहे हैं। वो दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन रहे हैं। आपको बता दें, अली मेहंदी मुस्तफाबाद से कांग्रेस के पूर्व एमएलए अली हसन मेहंदी के बेटे हैं।

MCD चुनाव में AAP को बहुमत, जीती 134 सीटें

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हुए थे। कुल 250 सीटों वाली निगम में दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत के साथ 134 सीटें जीती। इस चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटें हासिल की। वहीं, कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गईं, जबकि 3 पर अन्य की जीत हुई। इन नतीजों के बाद अब दिल्ली नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story