×

शर्मनाक: नीचे कमरे में कई दिनों से पड़ी थी मां की लाश, चौथी मंजिल पर रह रहा था बेटा

देश की राजधानी दिल्ली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मकान में 80 साल की बुजुर्ग महिला का शव मिला है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसी मकान में महिला का बेटा भी रहता था।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Jun 2020 2:59 PM GMT
शर्मनाक: नीचे कमरे में कई दिनों से पड़ी थी मां की लाश, चौथी मंजिल पर रह रहा था बेटा
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मकान में 80 साल की बुजुर्ग महिला का शव मिला है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसी मकान में महिला का बेटा भी रहता था। लेकिन बुजुर्ग मां की घर में ही मौत हो जाती है और बेटे को पता भी नहीं चलता है।

बुजुर्ग महिला का शव तीन दिन तक वहीं कमरे में पड़ा पड़ा सड़ रहा था। लेकिन कोई देखने तक नहीं गया। 80 साल की महिला अपने बेटे के करीब होते हुए भी उससे बहुत दूर चली गई। लेकिन बेटे को पता ही नहीं चला। इस शर्मनाक घटना पर दिल्ली महिला आयोग ने जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

यह भी पढ़ें...सुशांत के घर पहुंचे शेखर सुमन ने किया बड़ा खुलासा- बॉलीवुड में हावी है गैंगिज्म

यह मामला राजधानी के चिराग दिल्ली का है। पुलिस ने बताया कि 3 दिन पहले मालवीय नगर के एक घर में लाश पड़ी होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल पर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला राज रानी का शव कमरे में पड़ा था। शव तीन दिन से घर में पड़ा था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बुजुर्ग महिला का बेटा उसी बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर रहता है, लेकिन उसे भी मां की मौत की जानकारी 3 दिन बाद ही मिली।

यह भी पढ़ें...नेपाल में सियासी घमासान: पार्टी नेताओं ने खोला ओली के खिलाफ मोर्चा, इस्तीफे का दबाव

पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो उसने कहा कि वो 2-3 दिन से बाहर था, लेकिन दिल्ली में ही था। पुलिस ने मुताबिक मामला प्राकृतिक मौत का है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इस मामले की जानकारी के बाद सभी लो हैरान थे कि महिला का कोई खबर लेने वाली नहीं था। बुजुर्ग महिला अपने बेटे का इंतजार में दुनिया छोड़ गई।

यह भी पढ़ें...CM ममता बनर्जी का बड़ा एलान: हो जाएं बेफिक्र, एक साल तक मिलेगा ये लाभ

पुलिस ने जांच के बाद इसे प्राकृतिक मौत बताकर कार्रवाई पूरी कर ली है, हालांकि दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान ले लिया और पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने पुलिस से इस मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story