×

दिल्ली—एनसीआर में रुक रुककर बरस रहीं बरखा रानी, मौसम हुआ सुहावना

Manoj Dwivedi
Published on: 6 Jun 2018 9:47 AM GMT
दिल्ली—एनसीआर में रुक रुककर बरस रहीं बरखा रानी, मौसम हुआ सुहावना
X
weather in delhi ncr

नई दिल्ली: लंबे समय से शुष्क मौसम के बाद दिल्ली और आसपास के शहरों में प्री-मॉनसून वर्षा अब ज़ोर पकड़ेगी। रुक—रुककर ही सही लेकिन दिल्ली—एनसीआर में बरखा रानी बरसने लगी हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

क्यों हो रहा ऐसा

मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ रेखा मध्य पाकिस्तान से ओड़ीशा तक बनी हुई है। यह ट्रफ हरियाणा और दिल्ली से होकर गुज़र रही है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चल रही हैं। इसके प्रभाव से यहाँ हवा में नमी बढ़ गई है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

इन दो ग्रहों के राशि परिवर्तन का पड़ेगा इन लोगों पर पड़ेगा असर

यहां—यहां राहत

इसके चलते अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फ़रीदाबाद में प्री-मॉनसून हलचल बढ़ने की संभावना है। प्री-मॉनसून हलचल के अंतर्गत अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

कल का पूर्वानुमान

बुधवार को 10 सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में दिल्ली व आसपास का एरिया शामिल है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में मॉनसून आने तक भीषण गर्मी रहेगी। वहीं मुंबई, हैदराबाद में भी बारिश होगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में 10 जून से प्री-मॉनसून गतिविधियां कुछ और बढ़ेंगी।

भारत की विकास दर 2018-19 में 7.3 फीसदी रहने का अनुमान : विश्व बैंक

इसके बाद मॉनसून के आगमन तक रुक-रुक कर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Manoj Dwivedi

Manoj Dwivedi

MJMC, BJMC, B.A in Journalism. Worked with Dainik Jagran, Hindustan. Money Bhaskar (Newsportal), Shukrawar Magazine, Metro Ujala. More Than 12 Years Experience in Journalism.

Next Story