×

Delhi New CM: ऐन वक्त पर दुल्हे की एंट्री कराएगी BJP ! मख्यमंत्री शपथ पर AAP नेता गोपाल राय का कटाक्ष

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए आज 11 दिन हो गए, लेकिन अभी तक बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है। आप नेता गोपाल राय ने निशाना साधा है।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 18 Feb 2025 3:04 PM IST (Updated on: 18 Feb 2025 3:09 PM IST)
Gopal Rai on BJP for Delhi CM Face
X

आप नेता गोपाल राय

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए आज 11 दिन हो गए, लेकिन अभी तक बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है। इस पर आप नेता गोपाल राय ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बारात और मंडप तैयार है, बस दूल्हे का पता नहीं है।

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि इस देश में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की सरकारें बनती रही हैं लेकिन पहली बार ये देखा जा रहा है कि बारात तैयार है, मंडप भी तैयार है बस दूल्हा कौन होगा ये किसी को नहीं पता। भाजपा मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं कर पाई है या फिर कोई बड़ा रहस्य है जिसे वे छिपा रहे हैं।

गोपाल राय ने आगे कहा कि आम तौर पर परंपरा रही है कि चुनाव के पश्चात जो भी पार्टी होती है वह अपने विधायक दल की बैठक करती है, बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाता है जो मुख्यमंत्री का दावेदार होता है। वह अपना दावा प्रस्तुत करता है।उसके बाद शपथ की तारीख दी जाती है और तैयारियां शुरू होती हैं। यहां सारी तैयारियां पहले ही हो रही हैं। भाजपा कुछ भी कर सकती है।

8 फरवरी को आया था नतीजा

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को एक मतदान हुआ था। यह 70 विधानसभा क्षेत्र वाला राज्य है। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 36 का बहुमत का आंकड़ा पार करना होता है। मतों की गिनती 8 फरवरी को गई, इसी दिन चुनाव नतीजे भी सामने आ गए। जिसमें बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक सीएम के चेहरे का ऐलान नहीं किया जा सका है। इस पर आप नेता जमकर बीजेपी पर कटाक्ष कर रहे हैं।

हालांकि सूत्रों के हवाले से आई ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक चल रही है। इसमें वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेता मौजूद हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दिया जाएगा। वहीं शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर राम लीला मैदान में तैयारी जोरो पर हैं।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story