TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Atishi Oath Ceremony: कौन हैं अतिशी के साथ शपथ लेने वाले पांच चेहरे, सरकार में निभाएंगे अहम भूमिका

Atishi Oath Ceremony: आम आदमी पार्टी नेत्री आतिशी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूपी में शपथ लेंगी। उनके साथ पांच मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Sep 2024 2:53 AM GMT (Updated on: 21 Sep 2024 7:24 AM GMT)
Atishi
X

CM Atishi (Pic: Social Media)

Atishi Oath Ceremony: दिल्ली की सियासत के लिए आज का दिन अहम होने वाला है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आज आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद आतिशी को नया सीएम बनाने का ऐलान किया गया था। आज शाम वह पद और गोपनियता की शपथ लेंगी। राष्ट्रपति ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही आतिशी के साथ दिए गए पांच मंत्रियों की नियुक्ति की भी मंजूरी दे दी है। आज आतिशी के साथ पांच मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत का नाम शामिल हैं।


गोपाल राय

दिल्ली की बाबरपुर सीट से विधायक गोपाल राय आज आतिशी के साथ शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल सरकार में भी वह मंत्री थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के नरेश गौड़ को 33,062 वोटों से हराया था। अरविंद केजरीवाल की तीसरी सरकरा में गोपाल राय विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यावरण मंत्रालय का पदभार संभाल रहे थे। आज आतिशी की सरकार में भी वह कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पार्टी के मजबूत नेता के रूप में माने जाने वाले गोपाल राय को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।


सौरभ भारद्वाज

ग्रेटर कैलाश से लगातार तीसरी बार विधायक और आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सौरभ भारद्वाज भी आज मंत्री मंडल में शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल सरकार में सौरभ 9 मार्च 2023 से दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल मंत्री थे। हालांकि केजरीवाल ने 8 अगस्त 2023 को पीडब्ल्यूडी का मंत्रालय उनसे छीन कर आतिशी को दे दिया था। सौरभ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भी हैं। आज आतिशी के साथ वह भी शपथ लेंगे।


कैलाश गहलोत

नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत एक बार फिर दिल्ली में मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के तीसरे कार्यकाल में वह कैबिनेट मंत्री थे। उनके पास दिल्ली सरकार के परिवहन, आय, कानून एवं न्याय, विधायी मामले, सूचान प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार विभाग का प्रभार था। आम आदमी पार्टी की आतिशी सरकार में आज वह फिर मंत्री पद की शपथ लेंगे।


इमरान हुसैन

इमरान हुसैन बल्लीमारान विधानसभा सीट से विधायक और अरविंद केजरीवाल के तीसरे कार्यकाल में मंत्री थे। पार्टी के युवा नेता के रूप में पहचाने जाने वाले इमरान की युवाओं में मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री का प्रभार था। आज आतिशी सरकार में उन्हें एक बार फिर मंत्री पद दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ वह भी शपथ लेंगे।



मुकेश अहलावत

मुकेश अहलावत सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में मुकेश ने 48,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें दलित चेहरे के रूप में पेश करेगी। इन्हें पहली बार मंत्री पद दिया जा रहा है। अन्य चार विधायक पहले भी मंत्रीमंडल में रह चुके हैं। मुकेश पार्टी का नया चेहरा भी हो सकते हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story