TRENDING TAGS :
Delhi New CM: दिल्ली की बेचैनी 2-3 दिन में हो जाएगी दूर, मिल जाएगा नया सीएम
Delhi New CM: भाजपा नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आगामी दो से तीन दिन में आप की बेचैनी दूर हो जाएगी। जल्द ही दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हुए 10 दिन हो गए, लेकिन बीजेपी अभी तक यहां के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित नहीं कर सकी है। इस पर आम आदमी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए तंज कस रहे हैं। उधर आप की ओर से आ रही टिप्पणी पर मनोज तिवारी ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि कब दिल्ली के नए सीएम का नाम का ऐलान हो जाएगा।
दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित हुए 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता को उम्मीद थी कि 9 तारीख को भाजपा अपना अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी, 10 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा और फिर तुरंत बाद दिल्ली की जनता का काम शुरू होगा। लेकिन दिल्ली की जनता इंतजार करती रही। आज दस दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री पर निर्णय नहीं ले पाई है।
दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने आगे कहा कि आज दिल्ली के लोगों के सामने ये साबित हो गई है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। दिल्ली सरकार चलाने के लिए उनके पास एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका चयन करके वे मुख्यमंत्री बना सकते हैं।
आतिशी के बाद गोपाल राय पे किया कटाक्ष
आतिशी के बाद AAP नेता गोपाल राय ने भी बीजेपी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 10 दिन हो गए हैं लेकिन भाजपा अभी तक अपना मुख्यमंत्री नहीं तय कर पा रही है, कौन दिल्ली का मंत्री बनेगा वे तय नहीं कर पा रहे हैं। ये इस बात को दर्शा रहा है कि भाजपा के पास ना तो कल मुख्यमंत्री था ना आज है। भाजपा की तरफ से बार-बार कहा गया कि पीएम जब विदेश से आ जाएंगे तब तय होगा लेकिन पीएम अब तो आ गए हैं तब भी अभी तक तय नहीं हो पा रहा है।
गोपाल राय ने आगे कहा कि भाजपा की ओर से तारीख पर तारीख दी जा रही है, जिस तरह की गुटबाजी दिख रही है वो इस बात की तरफ साफ संकेत दे रहा है कि आगामी दिनों में दिल्ली में 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदले जाएंगे। दिल्ली में हर समय अस्थिर सरकार रहेगी। ऐसे समय में हम एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका को निभाएंगे।
भाजपा की प्रतिक्रिया
आप के द्वारा किए गए टिप्पणियों पर और दिल्ली सीएम की घोषणा न करने के सवाल पर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि AAP की ये सब बैचेनी है, बहुत जल्द ही हम 2-3 दिन में ही दिल्ली को सब सूचना मिल जाएगी। भाजपा ऐसा कार्य करेगी और हमारा सीएम इतना अच्छा होगा कि दिल्ली को हम 5 साल में लगभग सभी समस्याओं से दूर कर देंगे।