×

Delhi New CM: बड़ी खबर, मोदी तय करेंगे दिल्ली का सीएम, इस नेता को सौंपी जा सकती है बागडोर

Delhi New CM Name: आइये जानते हैं ये चेहरे सीएम सीएम की रेस में क्यों आगे हैं।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 9 Feb 2025 5:55 PM IST (Updated on: 9 Feb 2025 9:19 PM IST)
Delhi New CM Name
X

Delhi New CM Name

Delhi New CM: दिल्ली में नये मुख्यमंंत्री के नाम को लेकर चल रही उठापटक के बाद दावेदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि अब मोदी ही नये सीएम के नाम को फाइनल करेंगे। जिसे उनके विदेश यात्रा से लौटने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को बीजेपी बंपर बहुमत से जीत चुकी है। अब 27 साल बाद एक बार फिर से दिल्ली में भाजपा की सत्ता होगी। लेकिन इस सत्ता का मुखिया यानी मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री के रेस में चार मुख्य चेहरे हैं। इन चार चेहरों में सबसे आगे हैं दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी इसके बाद प्रवेश सिंह साहिब वर्मा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और पूर्व बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष सतीश उपाध्याय। आइये जानते हैं ये चेहरे सीएम सीएम की रेस में क्यों आगे हैं।

मनोज तिवारी: वर्तमान में मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी के टिकट से सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले तिवारी मुख्य रूप से कलाकार रहे। अब वे अभिनेता, संगीतकार, निर्देशक के साथ-साथ एक कुशल राजनेता भी हैं। उन्होंने अपने राजनीति करियर की शुरुआत 2009 में की थी। वह 14 वें लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट से बीजेपी नेता और वर्तमान यूपी सीएम योगीआदित्यनाथ के खिलाफ गोरपुर से चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे हन्ना हजारे द्वारा शुरू किए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिए।

15 वें लोकसभा चुनाव से थोड़े पहले मनोज तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया। इसके बाद साल 2014 लोकसभा चुनाव में वे बीजेपी की टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े और यहां से सांसद बने। पिछले दो दशक से ज्यादा समय से वह बीजेपी में सक्रिय है। तीन बार से वे लगातार सांसद है। साथ ही वह दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी कमान संभाल चुके हैं। मनोज तिवारी पूर्वांचल में काफी लोकप्रिय हैं, दिल्ली में पूर्वांचलों की संख्या अधिक है। पंसदीदा चेहरा होने की वजह से वे सीएम के रेस में हैं।

प्रवेश वर्मा: प्रवेश वर्मा का फैमली बैकग्राउंड पहले से राजनीतिक है। प्रवेश वर्मा की उम्र 48 वर्ष है। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 में दिल्ली के एक जाट परिवार में हुआ था। प्रवेश वर्मा की शुरुआती शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा सब दिल्ली से है। प्रवेश वर्मा 2013 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली बीजेपी चुनाव समिति के सदस्य थे। इस चुनाव में बीजेपी ने महरौली विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार भी बनाया था।

प्रवेश वर्मा भाजपा की टिकट पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी हैं। वह यहां से दो बार सांसद बनें। 2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। इसके बाद 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए एक बार फिर सांसद बने। लेकिन इस जीत ने इतिहास रच दिया। वर्मा दिल्ली के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा अंतर से 578 486 मतों के अंतर से सांसद चुने गए थे।

दिल्ली के तीन बार के सीएम रहे केजरीवाल को हराया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़े थे। प्रवेश ने इस सीट पर केजरीवाल को 5 हजार से ज्यादा मतों से हराया। प्रवेश वर्मा को कुल 30 088 वोट मिले। केजरीवाल को 25999 वोट मिले। कांग्रेस के संदीप दीक्षित को मात्र 4,568 वोट मिले। दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने हराया है।

27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी

वीरेंद्र सचदेवा: वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष हैं। उन्हें मई 2023 में दिल्ली बीजेपी का स्थायी रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में यहां काम कर रहे थे। उनके नेतृत्व में भाजपा 27 सालों बाद बहुमत में आई। 70 सीट में बीजेपी 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। कुशल नेतृत्व पार्टी में सचदेवा का कद बढ़ाया है। इस वजह से भी ये सीएम के रेस में हैं।

RRS से जुड़ें है सतीश उपाध्याय

सतीश उपाध्याय: सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।इससे पहले वह मालवीय नगर के वार्ड नंबर 161 से पार्षद थे। वर्तमान में वे नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। 2014 में लोकसभा चुना में उन्हे दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह 1980 से आएसएस और एबीवीपी में एक्टिव हैं। साथ ही उपाध्याय दिल्ली सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन और टीएसी के भी सदस्य रहे।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story