TRENDING TAGS :
Delhi News: दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी से दहले लोग, मिर्च पाउडर गैंग ने दिनदहाड़े 2 Cr. की ज्वेलरी लूटी
Delhi News Today: अपराधियों ने एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उससे करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य की ज्वेलरी लूट ली।
Delhi Jewellery Loot
Delhi Jewellery Loot: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों ने बुधवार (31 अगस्त) को बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, पहाड़गंज इलाके में पुलिस की वर्दी पहने अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस की वर्दी में आए गुंडों ने करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक कर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि, यह घटना बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे की है। अज्ञात अपराधियों ने एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उससे करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य की ज्वेलरी लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस को इस घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत मिले हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब ले जाना था ज्वेलरी
जानकारी के अनुसार, कोरियर कंपनी के जरिए इस जेवरात को चंडीगढ़ (Chandigarh) और लुधियाना (Ludhiana) भेजा जाना था। पुलिस ने बताया कि, उनके पास बुधवार तड़के 4:50 बजे के करीब फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि पहाड़गंज इलाके में दो शख्स ने एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कुछ सामान लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि जिन दो बैग को लूटा गया है उसमें ज्वेलरी से भरा बॉक्स था। इसे पंजाब के चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था।
जांच के नाम पर रोका था
कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि जब वह जा रहा था तभी रास्ते में चार लोगों ने उसे लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों में से एक पुलिस की वर्दी में भी था। उन लोगों ने पहले दोनों लोगों को जांच के नाम पर रोका। तभी दो और लोग पीछे से आ गए। उन्होंने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बैग और बॉक्स को लूट लिया। बताया जा रहा है कि ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।