×

Delhi News Today: उपराज्यपाल के पत्र पर केजरीवाल का जवाब, कहा- दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने पर दें ध्यान

LG vs Delhi CM: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सीएम केजरीवाल के बीच तनातनी का दौर खत्म होता नजर नहीं आ रहा। अरविंद केजरीवाल ने LG और 'अपशब्दों' पर एक चिट्ठी लिखी।

aman
Written By aman
Published on: 20 Jan 2023 12:17 PM GMT
Delhi News Today: उपराज्यपाल के पत्र पर केजरीवाल का जवाब, कहा- दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने पर दें ध्यान
X

Delhi News Today: दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना (LG V K Saxena) ने शुक्रवार (20 जनवरी) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर भ्रम फैलाने और अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया। एलजी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा, कि जब उन्होंने और डिप्टी मनीष सिसोदिया को बातचीत के लिए बुलाया, तो उन्होंने 80 लोगों के साथ आने का फैसला किया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आई अचानक मांग के मद्देनजर इतने कम समय में 70 से 80 लोगों के साथ बैठने की व्यवस्था करना असंभव था। इस पर अब अरविंद केजरीवाल का जवाब आया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी बात रखी।

केजरीवाल का जवाब

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच तनातनी का दौर खत्म होता नजर नहीं आ रहा। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पहले चिट्ठी लिखकर 'अपशब्दों' पर अपनी आपत्ति जताई थी। इस मामले पर अब अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी के साथ ट्विटर पर लिखा, 'आज सुबह LG साहिब का पत्र मिला। उन्हें मेरा जवाब। सर, हमें अपना काम करने दीजिए, आप दिल्ली की क़ानून व्यवस्था ठीक कीजिए ताकि कंझावला जैसा दूसरा केस फिर ना हो।'

केजरीवाल की चिट्ठी में क्या?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी को पत्र में लिखा है, 'बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सारी कैबिनेट और सारे विधायक यदि आपके द्वार पर खड़े थे तो जाहिर है कि राज्य से संबंधित कोई बड़ी समस्या को लेकर ही आए थे। आप चाहते तो 5 मिनट बाहर आकर हमसे मिल सकते थे। आप हमसे नहीं मिले, इससे पूरे प्रदेश के लोगों को बुरा लगा। दिल्ली के लोगों ने अपमानित महसूस किया।' केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था (Delhi's education system) पर भी टिप्पणी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा, 'उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने पत्र में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। आगे लिखते हैं, दिल्ली की जनता ने उन्हें तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत दिया है। केजरीवाल ने ये भी कहा, जनता की नजरों में उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है।

कानून व्यवस्था पर बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि, दिल्ली की कानून-व्यवस्था देश में सबसे खराब है। उन्होंने ये भी लिखा कि, दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, ''संविधान ने आपको दिल्ली की कानून व्यवस्था (delhi law and order) ठीक करने का काम दिया है।' वो आगे लिखते हैं, अगर आपको हमारे काम ठीक नहीं लगते, तो भी आपको हमारे कामों में विघ्न (बाधा) डालने का कोई अधिकार नहीं है। वैसे ही जैसे हम आपके कामों में विघ्न नहीं डालते।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story