×

लापता JNU छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं , क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची JNU कैंपस

sujeetkumar
Published on: 20 Dec 2016 5:52 AM GMT
लापता JNU छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं , क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची JNU कैंपस
X

नई दिल्ली : 15 अक्टूबर से लापता JNU स्टूडेंट (नजीब अहमद ) का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।बीते सोमवार क्राइम ब्रांच की टीम स्निफर डॉग्स के साथ जेएनयू कैंपस पहुंची। वहां पर वह स्निफर डॉग्स की मदद से कैंपस के अदंर तलाशी करने में जुटी है। दिल्ली पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा सका है। जिसके चलते अब हाईकोर्ट ने उसे ढूंढने का जिम्मा दिल्ली पुलिस के साथ- साथ क्राइम ब्रांच को भी सौंप है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने जताई चिंता

-लापता नजीब को ढूंढने के लिए हर तरह के इंतजाम किया जा रहे है।

-नजीब को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी चिंता जाहिर की है।

-हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को पूरे कैंपस की छानबीन करने का निर्देश दिया था।

-नजीब की मां फातिमा नफीस की याचिका पर कोर्ट ने उसे ढूंढने के निर्देश दिए है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

15 अक्टूबर से है लापता नजीब

-दिल्ली पुलिस नजीब के तलाश में सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि कई राज्यों में जाकर भी की है।

-लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

-वहीं उसको ढूंढकर पुलिस के पास लाने में इनाम की रकम को भी दोगुना कर दिया है।

-अब उसके बारे में अगर कोई जानकारी देता है तो उसे 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

-पिछले महीने ही यह केस साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ था।

-बता दें नजीब 15 अक्टूबर से लापता है।

-उसका एक रात पहले कैंपस में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था।

-जिसके दूसरे दिन उसके लापता होने की खबर आई थी।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story