×

किसान नेताओं की लिस्ट जारीः पुलिस कमिश्नर का दावा, दिल्ली हिंसा में ये सब शामिल

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एस श्रीवास्तव ने दावा किया कि 26 जनवरी को हुई हिंसा में सभी किसान नेता शामिल थे। सब पर केस दर्ज किया गया है।

Shivani Awasthi
Published on: 27 Jan 2021 5:55 PM GMT
किसान नेताओं की लिस्ट जारीः पुलिस कमिश्नर का दावा, दिल्ली हिंसा में ये सब शामिल
X

नई दिल्ली: किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में है। दिल्ली पुलिस ने अब तक कई मुकदमे दर्ज किये हैं। वहीं इस हिंसा में सभी किसान नेताओं को आरोपी बताते हुए नामजद केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस.एस श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि दिल्ली हिंसा में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में हुई हिंसा में सभी किसान नेता शामिल थे। बता दें कि मामले की जांच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, लोकल पुलिस और SIT करेंगी।

दिल्ली पुलिस ने इन 37 किसान नेताओं पर दर्ज की FIR, देखें लिस्ट

पुलिस ने सभी किसान नेताओं को दिल्ली हिंसा में आरोपी मानते हुए आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, डकैती के दौरान घातक हथियार का प्रयोग और हत्या का प्रयास जैसी 13 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जिन किसान नेताओं पर केस दर्ज हुआ है, उनमें 37 नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः संसद मार्च रद्द: किसानों का एलान, 1 फरवरी को लाल किले जैसी घटना नहीं होने देंगे

एफआईआर में शामिल नाम:

1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दर्शनपाल ग्रुप

2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब

3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, धकोंडा

4. निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप

5. रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यनियन, रुल्दू ग्रुप

6. इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप

7. हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी

8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन

9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप

10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब

Farmer Protest Kisan Union Clash BKU Bhanu Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan withdraw from agitation

11. जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां

12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी

13. जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर

14. हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां

15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल

16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा

17. बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा

18. बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी

19. सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन

20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच

21. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी

22. जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति

23. मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी

24. सुखपाल सिंह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी

25. हरपाल सिंह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब

26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा

27. हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल

28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन

29. गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी

30. राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन

traictor railly-delhi-2

31. कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच

32. रिषिपाल अंबावाटा, भारतीय किसान यूनियन अंबावाटा

33. वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी

34. मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ

35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया

36. अवीक साहा, जन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया

37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story