×

बलात्कार से पैदा हुआ बच्चा, अब कब्र से होगी इसकी पहचान

दिल्ली में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पर महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Shreya
Published on: 14 Aug 2019 9:23 AM GMT
बलात्कार से पैदा हुआ बच्चा, अब कब्र से होगी इसकी पहचान
X
बलात्कार से पैदा हुआ बच्चा, अब कब्र से होगी इसकी पहचान

दिल्ली: दिल्ली में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पर महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वो गर्भवती हो गई और आरोपी के प्रताड़ना के कारण उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। अब महिला ने तीस हजारी स्थित एसपीएस ललेर की अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थाना खरखौदा क्षेत्र में दस साल की मासूम के साथ कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म

एक खबर के अनुसार, अदालत ने पुलिस को नवजात बच्चे के शव को कब्र से निकालने का आदेश दिया है और बच्चे के डीएनए सैंपल को आरोपी के सैंपल से मिलाने को कहा है। साथ ही बच्चे के जन्म और मृत्यु संबंधी सभी दस्तावेजों को पेश करने को कहा है।

आपको बता दें कि पीड़ित महिला पहले से ही शादीशुदा है और आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले तो उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और गर्भवती बना दिया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी के प्रताड़ना की वजह से उसने वक्त से पहले ही मृत बच्चे को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें: उन्नाव दुष्कर्म कांड-साजिश: सीबीआई कर रही घटनास्थल की बारीकी से जांच

अदालत ने पुलिस को बच्चे के डीएनए को आरोपी की डीएनए से मिलाने को कहा है ताकि इस बात का पता चल सके कि वो बच्चा पीड़ित के पति का है या फिर आरोपी का। साथ ही अदालत ने महिला के तालाक के कागजात की मांग की है। जिससे ये पता चल सके कि अगर आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया था तो क्या महिला अपने पति से तलाक ले चुकी थी? जिसके बाद पुलिस महिला से तलाक के कागज पेश करने के लिए नोटिस देगी

Shreya

Shreya

Next Story