×

ठंड से कांपा उत्तर भारत: दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, अभी ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के दौरान दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है

Newstrack
Published on: 18 Dec 2020 3:06 AM GMT
ठंड से कांपा उत्तर भारत: दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, अभी ऐसा रहेगा मौसम
X
ठंड से कांपी राजधानी: टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, अभी और ठंड का टॉर्चर झेलेगी दिल्ली

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने डराना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड ने यहां 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में गुरुवार ‘ठंडा दिन’ रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

ये भी पढ़ें: सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल, गाइ़लाइन जारी, पढ़ लें ये जरूरी नियम

10 सालों में सबसे भयंकर सर्दी

बता दें, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो उसे ‘ठंडा दिन’ कहते हैं। यहां शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि पिछले 10 सालों में सबसे भयंकर सर्दी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात या सुबह ही नहीं, बल्कि दिन का तापमान भी गिर रहा है। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। इतना ही नहीं आगे भी ऐसा अनुमान है कि महीने के अंत तक दिल्ली को दो डिग्री का टॉर्चर भी झेलना पड़ सकता है।

अभी और ठंड का टॉर्चर झेलेगी दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां गुरुवार को दर्ज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था। बता दें कि दिल्ली में ये इस मौसम का सबसे कम तापमान था। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने भी चेतावनी ही है कि दिल्ली पर ठंड का टॉर्चर तो अभी बस शुरू ही हुआ है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के दौरान दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, मध्य भारत में भी अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है और पूर्वी भारत में भी पारा नीचे गिर सकता है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में हलचल तेज: सोनिया गांधी ने बुलाई आपात बैठक, हो सकता है ये बड़ा फैसला

Newstrack

Newstrack

Next Story