OMG! सड़े और नकली अंडे वाले पकोड़े, देख आपके होश उड़ जाएंगे

Delhi Street Food Video: दिल्ली से एक ऐसा वीडियो (Delhi Viral Video) सामने आया है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Shreya Sharma
Published on: 29 Jun 2023 11:47 AM GMT

Delhi Street Food Video: देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग तरह के स्ट्रीट फूड फेमस हैं। राजधानी दिल्ली (Delhi) भी अपने खानपान को लेकर दुनियाभर में मशहूर है। यहां वेज से लेकर नॉनवेज तक हर तरह के स्ट्रीट फूड की डिमांड है। लेकिन इस बीच दिल्ली से एक ऐसा वीडियो (Delhi Viral Video) सामने आया है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। अगर आप भी दिल्ली की सड़कों पर अंडे की पकौड़ी खाना पसंद करते हैं तो इस वीडियो पर एक नजर डालिए और सावधान हो जाइए।

फूड ब्लॉगर ने शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) से है। एक शख्स यहां ठेले पर अंडे की पकौड़ी बेचता नजर आ रहा है। जिसका वीडियो एक फूड ब्लॉगर (Food Blogger) ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख अब लोगों के होश उड़ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा खाना खाने से बचने की सलाह दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार पकौड़े के लिए जिस अंडे का इस्तेमाल कर रहा है, वह काफी खराब क्वालिटी का है। यह बिल्कुल सड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही तेल भी बिल्कुल काला हो रखा है। दुकानदार का कहना है कि उसे यह अंडे सस्ते मिलते हैं, इसलिए वह इन्हें सस्ते में बेच पाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।

यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन्स

इस वीडियो पर लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अंडे पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। यह किसी को भी बीमार डाल सकते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा, लोग खाते ही क्यों हैं फुटपाथ पर। यूजर्स का कहना है कि कृपया किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। खराब अंडे और नकली तेल से किसी की भी सेहत बिगड़ सकती है।

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story