×

दिल्ली के बदरपुर में एक कमरे में तीन लोगों की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग; 4-5 दिन पुराना है शव

Delhi Crime News: शव सड़ी-गली हालत में हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शव करीब 4-5 दिन पुराने हैं और उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाया है।

Sakshi Singh
Published on: 12 March 2025 8:05 PM IST
Delhi Suicide Case in Badarpur
X

Delhi Suicide Case in Badarpur 

Delhi Crime News: दिल्ली के बदरपुर में खतरनाक मामला सामने आया है। यहां के एक कमरे में तीन लोगों का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया सुसाइड केस बताया है। पुलिस जब पहुंची तो शव सड़ी-गली हालत में मिली।

मृतकों के मुंह से निकल रहा था झाग

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस स्टेशन बदरपुर के मोलरबंद इलाके से एक पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें एक घर से बदबू आ रही थी और घर में तीन लोग रह रहे थे और आत्महत्या का संदेह था। तीनों कमरे में मृत पाए गए और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। शव सड़ी-गली हालत में हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शव करीब 4-5 दिन पुराने हैं और उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली के रोहणी में महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड

बता दें कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 में रविवार 9 मार्च को 26 साल की एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दिल्ली पुलिस मृतका के पति डॉक्टर को कथित तौर पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने और क्रूरता बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पति-पत्नी अलग-अलग रहते थे

महिला डेंटिस्ट थीं और पिछले कुछ सालों से शहर के एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रही थीं। वहीं उनका पति शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चाइल्ड डिजीज स्पेशलिस्ट है। दोनों की शादी ढाई साल पहले हुई थी और पिछले एक साल से वे अलग-अलग रह रहे थे। डॉक्टर पति अपने परिवार के साथ शकूरपुर में रहता है। पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना से एक दिन पहले पति महिला से मिलने गया था

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story