×

Delhi to Deoghar Flight: आज से शुरू हो रही दिल्ली-देवघर के बीच सीधी उड़ान, यहां जानें टाइमिंग और किराया

Delhi to Deoghar Flight: पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी महीने 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसी कड़ी में आज पहली बार दिल्ली से सीधी फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी।

aman
Written By aman
Published on: 30 July 2022 8:29 AM GMT
delhi to deoghar flight service starts from today do you know schedule and fare
X

Delhi to Deoghar Flight

Delhi to Deoghar Flight : झारखंड के लोगों की इंतजार की घड़ियां आज ख़त्म हो रही है। इंडिगो एयरलाइन(Indigo Airlines) की पहली फ्लाइट शनिवार (30 जुलाई 2022) दोपहर दिल्ली से देवघर (Delhi to Deoghar) के लिए रवाना होगी। 'बाबा भोले की नगरी' देवघर के लिए आज का दिन बेहद खास है। धर्मनगरी देवघर की आबादी 18 लाख के करीब है। विमान सुविधा शुरू होने से देवघर जिले के लोगों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इसी महीने 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) का उद्घाटन किया था। इसी कड़ी में आज पहली बार दिल्ली से सीधी फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पर उतरेगी। देवघर एयरपोर्ट इस लिए भी खास है क्योंकि यह झारखंड में दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

क्या है फ्लाइट की टाइमिंग?

दिल्ली से देवघर की फ्लाइट की टाइमिंग के बारे में देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा (Sandeep Dhingra) ने मीडिया को बताया कि, पहली फ्लाइट शनिवार दोपहर 01 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी जो 2:45 बजे के करीब पर देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पर लैंड करेगी। वहीं, दोपहर 3:15 बजे इंडिगो प्लाइट देवघर से दिल्ली (Deoghar to Delhi) के लिए उड़ान भरेगी। आपको बाटे दें कि, दिल्ली से देवघर जा रही पहली कमर्शियल फ्लाइट की 180 सीटें बुक हो चुकी हैं।

कितना होगा किराया?

दिल्ली से देवघर (Delhi to Deoghar) और देवघर से दिल्ली (Deoghar to Delhi) के लिए नियमित उड़ान (Regular Flight) कब शुरू होगी, यह फैसला पहली फ्लाइट के पहुंचने के बाद ही तय किया जाएगा। बाटे दें कि, दिल्ली से देवघर के लिए एक यात्री का किराया 4694 रुपए है। दिल्ली से देवघर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

भोजपुरी एक्टर्स पहली फ्लाइट से होंगे रवाना

दिल्ली से देवघर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट को कई वजहों में खास माना जा रहा है। आज पहली उड़ान से भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार देवघर पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari), रवि किशन (Ravi Kishan) और हाल ही में यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद निरहुआ भी 'बाबानगरी' पहुंच रहे हैं। इनके अलावा, गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) भी इस पहली उड़ान से देवघर पहुंच रहे हैं।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

देवघर में बाबा भोलेनाथ के मंदिर से एयरपोर्ट की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। देवघर और बाबा के भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। देश ही नहीं दुनिया भर से भोले शंकर के भक्त लाखों संख्या में यहां जल चढ़ाने आते हैं। इसीलिए सावन के पवित्र महीने में उड़ान सेवा की शुरुआत महत्त्व रखता है। अब देवघर एयरपोर्ट बन जाने से इस क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story