×

8 साल के बच्चे ने की मासूम की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

देश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में डेढ़ साल के एक बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप 8 साल के एक बच्चे पर आरोप है।

Dharmendra kumar
Published on: 30 April 2019 8:32 AM GMT
8 साल के बच्चे ने की मासूम की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में डेढ़ साल के एक बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप 8 साल के एक बच्चे पर आरोप है। आरोप है किउसने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ साल के एक बच्चे को उसके घर से उठाकर हत्या कर दी।

सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि उसे इतनी बेरहमी से मारा है कि आप विश्वास नहीं कर सकते। आरोपी बच्चे ने डेढ़ साल के मासूम को पहले नाले में डुबोया फिर ईंट-पत्थर से वार किए। बच्चे का शव नाले के पास से बरामद किया गया। आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने मंगलवार को पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...हाईकोर्ट से LG किरण बेदी को झटका, इस सरकार के कामकाज में नहीं दे पाएंगी दखल

पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण हैरान करने वाला है। आरोपी बच्चे ने बताया कि जिस बच्चे की उसने हत्या की उसकी बड़ी बहन ने एक दिन उसके छोटे भाई को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया था। वह जमीन पर गिर गया था।

यह भी पढ़ें...राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक,मोदी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश में : कांग्रेस

इसी का बदला लेने के लिए उसने 27 अप्रैल तड़के मां के पास सो रहे डेढ़ साल के बच्चे को उसके घर की छत से उठा ले गया। इसके बाद आरोपी बच्चे ने मासूम को सीधे घर के पास नाले में ले जाकर डुबो दिया। उसने उसे कई बार नाले में डुबोया। इसके बाद उसने ईंट और पत्थर से कई जगह मासूम के शरीपर मारे। इसके बाद वह उसे वहीं फेंककर भा गया।

यह भी पढ़ें...ये क्या बोल दिया मार्क लोकॉक ने रोहिंग्या लोगों के लिए

जब परिजन सुबह जगे तो बच्चे को अपने बीच नहीं पाकर उसकी तलाश करने लगे। जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत उन्होंने फतेहपुर बेरी थाने में की। पुलिस जांच के दौरान पता लगा कि पड़ोस में रहने वाला आठ साल का भी एक और बच्चा गायब है। दो बच्चों के गायब होने से पुलिस भी सकते में आ गई थी। इसी दौरान पुलिस ने डेढ़ साल के बच्चे के शव को नाले के पास से बरामद कर लिया। इसके बाद आठ साल का बच्चा भी मिल गया। आरोपी 8 साल के बच्चे की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story