×

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के कई रास्ते व मेट्रो स्टेशन 25-26 जनवरी को रहेंगे बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतत्रं दिवस के मौके पर कई मार्ग बंद कर दिए गये हैं तो कई मार्गों का डायवर्जन कर दिया गया है। एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

Jugul Kishor
Published on: 25 Jan 2023 5:07 AM GMT
Delhi Traffic Advisory
X

Delhi Traffic Advisory (Pic: Social Media)

Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतत्रं दिवस के मौके पर कई मार्ग बंद कर दिए गये हैं तो कई मार्गों का डायवर्जन कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस पर परेड लाल किले पर भी आयोजित की जा रही है। गणतंत्र दिवस का ये महापर्व 26 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजारी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कुछ भी संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जरुर दें। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने कहा कि अपनी यात्रा पर जाने से पहले सुनिश्चित कर लें क्योंकि कई मार्गों को बंद कर दिया गया है।

आज से बंद हो जाएंगे ये रोड

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक 25 जनवरी को शाम 6 बजे से विजय चौक और इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ पर परेड समाप्त होने तक किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। 25 जनवरी को रात 10 बजे से रफी ​​मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर परेड खत्म होने तक कर्तव्य पथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगा।

26 जनवरी को बंद रहेंगे ये रोड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गणतंत्र दिवस 2023 की परेड विजय चौक में सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और लाल किले तक जाएगी। सुबह 9.30 बजे इंडिया गेट पर संबंधित कार्यक्रम होगा। 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से मार्च के तिलक मार्ग को पार करने तक, सी हेक्सागन-इंडिया गेट वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा। 26 जनवरी को तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर सुबह 10.30 बजे से शुरू होने वाली किसी भी सड़क पर यातायात की अनुमति नहीं होगी और केवल परेड के मार्ग के आधार पर क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति होगी।

डायवर्जन प्वाइंटस

- दिल्ली गेट

- छत्ता रेल चौक

- टी-प्वाइंट, सुभाष मार्ग

- हनुमान मंदिर, यमुना बाजार

- शांति वन

- जीपीओ, कश्मीरी गेट

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस 2023 के लिए पीली, नीली और बैंगनी लाइनों में बदलाव किया है। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेगा। पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेगा। अन्य लाइनें पूरे दिन खुली रहेंगी।

आम जनता के लिए निर्देश

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है कि वह 26 जनवरी को प्रतिबंधित की गई सड़कों पर आने जाने से बचें। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को मार्ग में संभावित देरी को समायोजित करने के लिए पर्याप्त समय के साथ घर से निकलना चाहिए। सड़कों पर भीड़ कम करने में मदद करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने के निर्देश जारी किए गये हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें और सड़क के किनारे पार्किंग से बचें क्योंकि यह सामान्य यातायात प्रवाह में बाधा उत्पन्न करता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story