×

Delhi Train Time in 26 January: यात्रीगण ध्यन दें, गणतंत्र दिवस परेड पर रेल यातायात रहेगा बाधित

Delhi Train Time Table in 26 January 2023: 26 जनवरी को नई दिल्ली में तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। जिसके चलते यहां से गुजरने वाली सभी रेलगाड़ियां अस्थाई रूप से निलंबित रहेंगी।

Anant kumar shukla
Published on: 24 Jan 2023 1:31 PM GMT
Northern Railway
X

Northern Railway (Social Media)

Delhi Train Time Table in 26 January 2023: दिवस परेड समारोह के मद्देनजर दिनांक 26 जनवरी को नई दिल्ली में तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। जिसके चलते यहां से गुजरने वाली सभी रेलगाड़ियां अस्थाई रूप से निलंबित रहेंगी।

ये रेलगाड़ियाँ रद्द रहेंगी

04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल जेसीओ रद्द रहेगी।

04913 व 04912 पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल जेसीओ रद्द रहेगी।

04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल जेसीओ रद्द रहेगी।

04947 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल जेसीओ रद्द रहेगी।

इन रेलगाड़ियों के मार्ग में होगा परिवर्तन

04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को नई दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली-शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा.

04408 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को पटेल नगर-दिल्ली सफदरजंग-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलाया जाएगा.

04956 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल (वाया तिलक ब्रिज) को जरूरत पड़ने पर दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा.

12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि आवश्यक हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली-शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जायेगा.

20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जायेगा.

इन रेलगाड़ियों को रोक कर चलाया जाएगा

14086 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस को रोक कर चलाया जाएगा। 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को रोक कर चलाया जाएगा।

11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को परेड पास होने तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल को परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रेगुलेट किया जाएगा।

12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को परेड क्लीयरेंस तक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रेगुलेट किया जाएगा।

12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद में रेगुलेट किया जायेगा।

12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रेगुलेट किया जायेगा।

20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रेगुलेट किया जायेगा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story