×

Delhi Yamuna River Alert: दिल्ली में यमुना उफनायी, अगले 48 घंटे में डूब सकते निचले इलाके

Yamuna River Alert in Dilhi: हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। अगले 48 घंटे में छोड़े गए पानी के दिल्ली पहुंच जाने के बाद दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा हो गया है।

Network
Report Network
Published on: 12 Aug 2022 3:50 AM GMT
Yamuna River in Dilli
X

Yamuna River in Dilli (image social media)

Click the Play button to listen to article

Yamuna River Alert in Dilhi: हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। अगले 48 घंटे में छोड़े गए पानी के दिल्ली पहुंच जाने के बाद दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा हो गया है। जिसके बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि इस बार मानसून के मौसम में दिल्ली में भारी बारिश नहीं हुई है लेकिन यमुना में बाढ़ की वजह बारिश नहीं गुरुवार को पड़ोसी राज्य हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जाना है।

गुरुवार को सुबह आठ बजे यमुना नदी पर पुराने रेलवे पुल के पास पानी का स्तर गुरुवार सुबह आठ बजे 204.29 मीटर था, जो चेतावनी लेवल 204.50 मीटर और खतरे के स्तर 205.33 मीटर के करीब है।

बैराज से छोड़े गए पानी की अगली खेप अगले 48 घंटे में दिल्ली पहुंचने के बाद हालात बिगड़ सकते हैं। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने गुरुवार को पहली चेतावनी जारी की जिसमें निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया और नदी के किनारों से दूरी बनाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि 1,34,912 क्यूसेक पानी सुबह सात बजे छोड़ा गया और दूसरा 1,82,295 क्यूसेक पानी गुरुवार सुबह आठ बजे बैराज से छोड़ा गया।

रिपोर्ट के अनुसार,इससे पहले 6 सितंबर, 1978 को यमुना नदी का जलस्तर 207.49 मीटर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था और राजधानी में भारी बाढ़ आई थी। कार्यपालक अभियंता एवं केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा नदी तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को आगाह करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

अधिकारियों को आवश्यक संख्या में त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात करने के लिए भी कहा गया है। क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि हरियाणा से अभी और पानी छोड़ा जा सकता है। यमुनानगर स्थित हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज में पहाड़ों पर हुई भारी बारिश की वजह से पानी का स्तर बहुत बढ़ गया है और उसके सभी गेट खोल दिये गए है। ये पानी अगले 48 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा जिससे दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर सकता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story