×

दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम की सजा का ऐलान आज, एलर्ट जारी

By
Published on: 28 Aug 2017 4:11 AM GMT
दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम की सजा का ऐलान आज, एलर्ट जारी
X

चंडीगढ़: दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को रोहतक के पास सुनारिया जेल में विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाई जाएगी। सजा का ऐलान दोपहर 2.30 बजे होगा।

रोहतक के पास सुनारिया की जेल में बनाई गई विशेष अदालत सजा का ऐलान करेगी। इसी जेल में डेरा प्रमुख को रखा गया है।

यह भी पढ़ें: सोमवार को बाबा राम रहीम को हेलीकॉप्टर से सजा सुनाने जाएंगे जज

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने शुक्रवार को डेरा प्रमुख को दुष्कर्म का दोषी ठहराया था।

डेरा प्रमुख को न्यूनतम सात साल से आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ये है राम रहीम की 28 साल पुरानी तस्वीर, जो अब हो चुकी है वायरल

अर्धसैनिकबलों और हरियाणा पुलिस सहित सुरक्षाबलों ने जिला जेल परिसर को चारों ओर से घेर लिया है। सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।

जेल परिसर के 10 किलोमीटर तक के दायरे में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीसीपी) बी.एस.संधू ने कहा, "हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सेना को भी मुस्तैद किया गया है।"

यह भी पढ़ें: राम रहीम के गार्डों-समर्थकों पर देशद्रोह का केस, IG को मारा था थप्पड़

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

हरियाणा के सिरसा में कर्फ्यू लगा है, जो आज भी रहेगा।

यह भी पढ़ें: यौन शोषण: राम रहीम दोषी करार, भड़की हिंसा में 30 की मौत, 250 घायल

-आईएएनएस

Next Story