×

डेरा हिंसा को लेकर चीनी मीडिया का तंज, कहा- भारत पहले आंतरिक मामले निपटाए

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार (28 अगस्त) को सजा सुनाई जानी है। इस बीच चीन भी इस मामले में कूद गया है। चीनी मीडिया ने डेरा हिंसा पर तंज कसते हुए कहा, भारत पहले अपनी आंतरिक समस्या का निपटारा करें। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि डोकलाम से भारतीय सेना हटाएं।

priyankajoshi
Published on: 28 Aug 2017 5:45 AM GMT
डेरा हिंसा को लेकर चीनी मीडिया का तंज, कहा- भारत पहले आंतरिक मामले निपटाए
X

नई दिल्ली : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार (28 अगस्त) को सजा सुनाई जानी है। इस बीच चीन भी इस मामले में कूद गया है। चीनी मीडिया ने डेरा हिंसा पर तंज कसते हुए कहा, भारत पहले अपनी आंतरिक समस्या का निपटारा करें। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि डोकलाम से भारतीय सेना हटाएं।

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि डेरा हिंसा भारत का आंतरिक मामला है। चीन को आशा है कि भारत इस मामले को जल्द ही सुलझा लेगा।

ये भी पढ़ें... ये है राम रहीम की 28 साल पुरानी तस्वीर, जो अब हो चुकी है वायरल

बीच में आया डोकलाम विवाद

चीन डेरा के बहाने फिर डोकलाम विवाद को बीच में ले आया है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि, ''हम चिंतित हैं कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है।'' हालांकि ऐसी किसी संभावना के सबूत होने से भी अखबार ने इनकार किया है। मगर पूरे लेख में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत पहले आंतरिक मामलों को सुलझाए।

इसके साथ ही चीनी मीडिया का यह भी कहना है कि डेरा सच्चा सौदा की प्रसिद्धि और ताजा हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्या को सबके सामने उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़ें... गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाने के लिए जेल में लगेगी CBI कोर्ट

मॉर्डनाइजेशन पर भी उठाए सवाल

एक बार फिर डोकलाम के मुद्दे पर डेरा के बहाने चीन ने अपना पुराना राग अलापा है। इस लेख में कहा कि, ''हम आशा करते हैं कि भारत जल्द से जल्द चीनी क्षेत्र से अपने जवान हटाए और अपनी आंतरिक समस्या पर ध्यान दे।'' चीनी मीडिया के इस लेख में भारत में बाबाओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ऐसे बाबाओं के इतने ताकतवर बन जाने के बहाने चीन ने भारत के मॉर्डनाइजेशन पर भी सवाल उठाए हैं।

बता दें डोकलाम में भारत और चीन के बीच लंबे समय से गतिरोध चल रहा है। चीन लगातार भारत से सेना हटाने की मांग करता रहा है। वहीं भारत ने हर बार कहा है कि शांति बहाली के बाद ही बिना किसी शर्त के सेना हटाई जाएगी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story