×

बाबा बर्फानी के भक्त पहु्ंचे उनके धाम, दर्शन के लिए आज से लगा तांता

हिमालय की गोद में स्थित अमरनाथ हिंदुओं का सर्वाधिक आस्था वाला पवित्र तीर्थस्थल है। पवित्र गुफा श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में 135 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 14 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर है।

Vidushi Mishra
Published on: 1 July 2019 3:46 AM GMT
बाबा बर्फानी के भक्त पहु्ंचे उनके धाम, दर्शन के लिए आज से लगा तांता
X

नई दिल्ली : हिमालय की गोद में स्थित अमरनाथ हिंदुओं का सर्वाधिक आस्था वाला पवित्र तीर्थस्थल है। पवित्र गुफा श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में 135 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 14 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर है। पवित्र गुफा की लंबाई (भीतरी गहराई) 19 मीटर, चौड़ाई 16 मीटर और ऊंचाई 11 मीटर है।

अमरनाथ की पवित्र गुफा में बर्फ से नैसर्गिक शिवलिंग का निर्माण होता है। प्राकृतिक हिम से बनने के कारण इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग और बाबा बर्फानी भी कहा जाता है।

यह भी देखें... 1जुलाई:इस राशि के साथ हो सकती है दुर्घटना, जानिए सोमवार का पंचांग व राशिफल

जय भोले बाबा की......

जम्मू कश्मीर में आज अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर दिया गया। अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को बालटाल बेस कैंप से रवाना किया गया है, यहां से तमाम श्रद्धालू अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। अमरनाथ यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बालाल बेस कैंप से रवाना किया गया है।

इस पूरे रूट पर चप्पे-चप्पे पर सेना और पुलिस के जवान तैनात हैं, जिससे कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित पूरा कराया जा सके। मुस्लिम भाईयों की मदद से यह यात्रा यात्रा के शुरू होने से पहले जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बताया कि हम अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि यह यात्रा सुरक्षाकर्मियों, पुलिस या सेना के जवानों द्वारा नहीं कराई जाती है।

कई वर्षों से यह यात्रा कश्मीर के लोग करा रहे हैं, खासकर कि हमारे मुस्लिम भाई इस यात्रा को कराते हैं, उनकी मदद से ही इस यात्रा को कराया जाता है। रविवार को भी निकला जत्था इससे पहले अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार की सुबह रवाना किया गया। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया गया, यह जत्था भगवंत नगरग में जम्मू के बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है।

बम-बम भोले

इस यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए थे, यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा आपको बता दें कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु 3880 मीटर की पैदल यात्रा करेंगे। इस दौरान इस पूरे रास्ते में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे।

यह भी देखें... यहां दिखेगा 2 जुलाई का सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कहां-कहां दिखेगा?

इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगी, अभी हाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद अपने दो दिन का जम्मू कश्मीर दौरा शुरू किया था।

बताते चलें कि अमरनाथ गुफा दक्षिण कश्मीर के हिमालयवर्ती क्षेत्र में है। यह श्रीनगर से लगभग 141 किमी. की दूरी पर 3,888 मीटर (12,756 फुट) की ऊंचाई पर स्थित है। इस तीर्थ स्थल पर पहलगाम और बालटाल मार्गों से पहुंचा जा सकता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story